{"_id":"5f817fea8ebc3e1a27222ee7","slug":"madhya-pradesh-by-election-bsp-confident-of-emerging-as-kingmaker-says-will-play-an-important-role-in-forming-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश उपचुनाव: बसपा को 'किंगमेकर' बनने का विश्वास, कहा- सरकार बनाने में होगी महत्वपूर्ण भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश उपचुनाव: बसपा को 'किंगमेकर' बनने का विश्वास, कहा- सरकार बनाने में होगी महत्वपूर्ण भूमिका
Sat, 10 Oct 2020 03:10 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 10 Oct 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को विश्वास जताया किया कि वह मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कम से कम 10 सीटें जीतकर 'किंगमेकर' के रूप में उभरेगी। मध्यप्रदेश में तीन नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन
मायावती के नेतृत्व वाली पार्टी के पास वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा में दो विधायक हैं। वहीं, विधानसभा में सदस्यों की संख्या तीन विधायकों की मृत्यु और 25 अन्य द्वारा इस्तीफे के बाद 202 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य के बसपा प्रमुख रमाकांत पिप्पल ने कहा, हम मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव में 28 सीटों में से कम से कम 10 सीटें जीतने जा रहे हैं। इस जीत के साथ, हम किंगमेकर के रूप में उभरने जा रहे हैं। हम अगली सरकार बनाने में निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ भाजपा को सदन में अपने दम पर बहुमत (116) के आंकड़े तक पहुंचने के लिए इनमें से नौ सीटें जीतने की आवश्यकता है। लेकिन कुछ सर्वेक्षणों ने भविष्यवाणी की है कि भाजपा चार से अधिक सीटें नहीं जीत सकती है। उन्होंने आगे कहा, लेकिन वर्तमान में 28 सीटें खाली हैं, इसलिए भाजपा के पास अपने दम पर सदन में बहुमत है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेशः मंच पर घुटनों के बल बैठ गए शिवराज, जनता से कहा- सिर्फ आपकी वजह से हूं यहां
बसपा नेता ने कहा, दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस को बहुमत के निशान तक पहुंचने के लिए सभी 28 सीटें जीतने की जरूरत है। लेकिन यह बिल्कुल असंभव नजर आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने दलबदलू उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और मतदाता इससे परेशान हैं।
पिप्पल ने कहा, मतदाता बसपा को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। सदन में हमारे पास पहले से ही दो विधायक हैं। बसपा ने 27 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है और हम जल्द ही बाड़ा मल्हेरा सीट के लिए अपने अंतिम उम्मीदवार को नामांकित करेंगे।
इस बीच, बसपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी सुप्रीमो मायावती के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का दौरा करने की उम्मीद है, जहां 16 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होंगे। हालांकि, पिप्पल ने इस बारे में पुष्टि नहीं की। उन्होंने मायावती के दौरे को लेकर कहा कि इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
