{"_id":"5ad049a34f1c1b193d8b4d83","slug":"madhya-pradesh-bjp-mp-take-u-turn-after-controversial-statement-on-congress-leader-digvijay-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में BJP सांसद ने दिग्विजय सिंह की पत्नी पर की अशोभनीय टिप्पणी, विवाद के बाद लिया यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में BJP सांसद ने दिग्विजय सिंह की पत्नी पर की अशोभनीय टिप्पणी, विवाद के बाद लिया यू-टर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह के साथ अमृता राय (इनसेट में मनोहर ऊंटवाल)
नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है। ये बयान कभी कभी इतने बेतुके और शर्मनाक होते हैं कि इंसानियत भी शर्मा जाती है। जब मामला मीडिया में आता है और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लग जाते हैं तो तुरंत माफी मांग लेते हैं या ये कहते हैं मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।
बृहस्पतिवार को दिए बयान में हो रही किरकिरी के बाद आज उनके सुर बदल गए हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद एक बार फिर मनोहर ने कहा, मैं दिग्विजय सिंह की बहुत इज्जत करता हूं, मैं महिलाओं की भी इज्जत करता हूं। मेरी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैंने उनकी पत्नी के बारे में कुछ भी गलत बयानबाजी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा ही एक शर्मनाक बयान दिया है मध्यप्रदेश के देवास से सांसद मनोहर ऊंटवाल का। सांसद ऊंटवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय के लिए विवादित बयान देकर फंस गए। उन्होंने कहा कि सिंह ने एमपी के लिए कुछ नहीं किया लेकिन दिल्ली से एक 'आइटम' जरूर ले आए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिए बयान में हो रही किरकिरी के बाद आज उनके सुर बदल गए हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद एक बार फिर मनोहर ने कहा, मैं दिग्विजय सिंह की बहुत इज्जत करता हूं, मैं महिलाओं की भी इज्जत करता हूं। मेरी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैंने उनकी पत्नी के बारे में कुछ भी गलत बयानबाजी नहीं की है।
विज्ञापन
I respect Digvijaya Singh ji a lot, and I also respect women, my statement has been twisted. No way was I talking about his wife: Manohar Untwal,BJP MP on his remark 'Digvijay Singh ne #MadhyaPradesh ke liye kuch nahi kiya lekin Delhi se ek item zaroor lekar aa gaye.' pic.twitter.com/kj7HGaR2N3
— ANI (@ANI) April 13, 2018
Trending Videos
भारतीय सियासत में उपवास की राजनीति चल रही है
digvijay singh
- फोटो : amrita rai
वैसे इन दिनों भारतीय सियासत में उपवास की राजनीति चल रही है। पहले कांग्रेस पार्टी ने उपवास दिवस मनाया वहीं बीजेपी ने भी गुरुवार को उपवास दिवस मनाया। वहीं, इस दौरान देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल ने मंच पर दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी के लिए शर्मनाक टिप्पणी की।
उन्होंने मंच से कहा कि दिग्विजय ने मध्य प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया बस दिल्ली से एक आइटम जरूर लेकर आ गए और नर्मदा यात्रा पर निकल गए। अभी वह बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं कि साधुओं को लाल बत्ती दे दी, उनसे इनको बहुत तकलीफ हो रही है।
मनोहर ऊंटवाल जब मंच से एक महिला के लिए विवादित बयान दे रहे थे उस समय मंच पर देवास की महिला विधायक गायत्री राजे पवार भी मौजूद थीं। एक तरफ तो मंच पर महिला विधायक का सम्मान नजर आया लेकिन वहीं सांसद के मुंह से दूसरी महिला के लिए "आइटम" जैसे शब्द निकल रहे थे। सांसद मनोहर ऊंटवाल मंच से रामायण के किस्से सुना कर कार्यकर्ताओं की खूब तालियां बटोर रहे थे लेकिन अचानक उनकी जबान बेकाबू हो गई।