फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Important Facts about madhya pradesh vidhan sabha chunav 2018

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: मतदान से पहले हर वो अहम जानकारी जो आपको जानना जरूरी

Tue, 27 Nov 2018 12:08 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 27 Nov 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Important Facts about madhya pradesh vidhan sabha chunav 2018
madhya pradesh vidhan sabha
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की खूबसूरत अरेरा पहाड़ी पर तीन भवन आसपास मौजूद हैं, जिनकी कड़ी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। पहली इमारत है निर्वाचन-सदन जिस पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने की अहम जिम्मेदारी है। दूसरी इमारत है विधानसभा भवन, जिसे इंतजार है 15वीं विधानसभा के गठन और नव-निर्वाचित सदस्यों का। तीसरी महत्वपूर्ण इमारत है वल्लभ भवन अर्थात मंत्रालय, जहां से नई सरकार के कामकाज चलेगें। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 नवंबर और मतगणना 11 दिसंबर को होगी। दोनों ही दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। इस बार जहां मतदान प्रतिशत 80 के पार पहुंचने की उम्मीद है, वहीं नवीन तकनीक के कारण परिणाम भी 4 से 6 घंटे में प्राप्त होने की संभावना है। 
विज्ञापन


इंदौर जिले में सबसे अधिक मतदाता

विधानसभा की 230 सीटों के लिए 65 हजार 341 मतदान केंद्र और 26 सहायक मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। प्रदेश के 5 करोड़ 4 लाख 33 हजार 79 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरूष 2 करोड़ 63 लाख एक हजार 300 और महिला मतदाता 2 करोड़ 41 लाख 3 हजार 390 है। इन मतदाताओं के अलावा प्रदेश के 62,172 सर्विस वोटर भी मतदान में हिस्सा लेंगे। कुल मतदाताओं में 1389 थर्ड जेंडर और 5 एनआरआई भी शामिल हैं। सबसे अधिक 24 लाख 80 हजार 68 मतदाता इंदौर जिले और सबसे कम 3 लाख 84 हजार 782 हरदा जिले में है। सबसे अधिक पुरूष और महिला मतदाता भी इंदौर जिले में है। इसी तरह हरदा जिले में इनकी संख्या सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में 18-19 आयु वर्ग के 16 लाख 3 हजार 73 और 20-29 आयु वर्ग एक करोड़ 38 लाख 26 हजार 251 मतदाता मतदान करेंगे। प्रदेश में मतदाताओं का लिंग अनुपात वर्ष 2013 में 848 था, जो अब बढ़कर 917 हो गया है। 

25 साल के 40 उम्मीदवार तो 89 साल के एक

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के 2,583 उम्मीदवारों की तुलना में इस बार 2,899 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 2644 पुरूष 250 महिला और 5 थर्ड जेंडर है। सबसे अधिक 34 मेहगांव (भिंड) तथा सबसे कम 4 गुन्नौर (पन्ना) में है। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में 25-30 आयु वर्ग के 345, 31-40 आयु के 802, 41-50 आयु के 932, 51-60 आयु के 532, 61-70 आयु के 247 और 71 से ज्यादा उम्र के 41 है। सबसे अधिक उम्र 89 वर्ष के श्री खांगर निर्भय सिंह है, जो सिलवानी (रायसेन) से चुनाव मैदान में है। चुनाव लड़ने की निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा 25 साल है। इस आयु के लगभग 40 उम्मीदवार मैदान में उतरे है।

12 राजनैतिक दल, 1094 निर्दलीय प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 7 राजनैतिक दल में से 6 चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य दलों की संख्या 114 है जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 1094 है। राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त भारतीय जनता पार्टी 230, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 229, बहुजन समाज पार्टी 227, सीपीआई 18, सीपीआई (एम) 13 उम्मीदवारों के साथ चुनाव-रणभूमि में है। एनसीपी का कोई उम्मीदवार इस बार नहीं है। अन्य प्रमुख दलों में आप पार्टी के 208, सपाक्स के 110 और सवर्ण समाज पार्टी के 81 उम्मीदवार भी भाग्य अजमा रहे हैं।

चुनाव पर एक नजर

·  6 अक्टूबर 2018 को हुई थी चुनाव की घोषणा

·  2 नवंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ नामाकंन शुरू

·  9 नवंबर तक जमा हुए 4,157 नामांकन पत्र

·  12 नवंबर को जांच में 578 नामांकन पत्र निरस्त

·  14 नवंबर तक 538 उम्मीदवारों ने नाम वापिस लिए

·  आखिर में 2,899 उम्मीदवार मैदान में बचे

·  1985 के बाद पहली बार 250 महिला उम्मीदवार

·  5 ट्रांसजेंडर और 1094 निर्दलीय भी मैदान में

·  आम निर्वाचन में पहली बार वीवीपैट का इस्तेमाल

·  सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी केंद्रीय बलों की 650 कंपनी

·  उम्मीदवारों को प्रकाशन/प्रसारण के जरिए देना होगा आपराधिक रिकॉर्ड

·  दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य पोर्टल एवं मोबाइल एप

·  दिव्यांग मतदाताओं को ब्रेललिपि मतदाता पहचान पत्र

·  पहली बार "क्यूलैस पोल'' मोबाइल एप

·  मतदान प्रतिशत के लिए "मत प्रतिशत मोबाइल एप''

·  मतदाताओं के लिए ''वोटर गाइड'' (मतदाता मार्गदर्शिका)

·  मतदाता जागरूकता के लिए ऑडियो-वीडियो सीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed