फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh assembly election 2018: congress tops in tainted candidates list bjp second

मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में 17 फीसदी उम्मीदवार दागी, कांग्रेस पहले तो भाजपा दूसरे नंबर पर

Mon, 26 Nov 2018 04:33 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 26 Nov 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh assembly election 2018: congress tops in tainted candidates list bjp second
बीजेपी-कांग्रेस - फोटो : File Photo
मध्यप्रदेश चुनाव में ताल ठोक रहे उम्मीदवारों के बारे में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट सामने आई है। यह बताती है कि चुनाव में खड़े 17 फीसदी से ज्यादा प्रत्याशी दागी हैं। दागियों के आंकड़े में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग को दिए घोषणापत्र की मानें तो सबसे ज्यादा कांग्रेस ने 48% , भाजपा ने 30% और समाजवादी पार्टी ने 25% दागियों को टिकट दिया है।
विज्ञापन


एडीआर. चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था है। रिपोर्ट बनाने के लिए इसने 2,899 उम्मीदवारों के 2,716 घोषणापत्रों का विश्लेषण किया। 183 उम्मीदवारों के घोषणापत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण इसमें शामिल नहीं हो पाए। 295 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की कोशिश, हत्या, छेड़खानी और बलात्कार के संगीन मुकदमे दर्ज हैं। 16 प्रत्याशियों के खिलाफ हत्या, 24 के खिलाफ हत्या के प्रयास, छह के खिलाफ अपहरण और 20 के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


जबलपुर उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी संजू ठाकुर के खिलाफ सबसे ज्यादा 30 मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले हैं। ठाकुर का कोई राजनीतिक इतिहास नहीं है और वह पहली बार चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीआर के मुताबिक 73 विधानसभा क्षेत्र ऐसे रहे जिनमें तीन या तीन से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। संगीन आपराधिक मामलों में हुआ ये इजाफा पार्टियों की कथनी और करनी में अंतर दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed