मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा की 'कमल दीपावली' बनाम कांग्रेस की 'बदलाव की बाती'
इसके साथ ही कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अपने घर में मौजूद सूत के धागों और रुई से बाती बनाएं और अपने परिजनों, मित्रों और पड़ोसियों को बदलाव की दिवाली से जोडें जिससे 11 दिसंबर को पूरे प्रदेश मे बदलाव की यह बाती जल सकें और यही प्रदेश की जनता के लिए बदलाव का प्रतीक बनेगा।
“बदलाव की बाती”
कांग्रेस पार्टी दिनांक 21 नवंबर को समूचे मप्र में “बदलाव की बाती” नामक कार्यक्रम के ज़रिये कपास या सूत की बाती बनाकर देवालयों में प्रज्ज्वलित करेगी।
सभी कार्यकर्ताओं से आशा है कि वे पूरे मप्र को “बदलाव की बाती” से रोशन करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। pic.twitter.com/1APD28FgYCविज्ञापन विज्ञापन— MP Congress (@INCMP) November 19, 2018
