{"_id":"5e3f7b318ebc3ee60858b73f","slug":"madhya-pradesh-another-accused-arrested-in-dhar-mob-violence-case-asi-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: धार भीड़ हिंसा मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, एएसआई सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: धार भीड़ हिंसा मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, एएसआई सस्पेंड
Sun, 09 Feb 2020 08:53 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 09 Feb 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर स्थित खरिकिया गांव में छह किसानों के साथ हुए भीड़ हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने भुरू नाम के एक अन्य आरोपी की शिनाख्त की है जिसने हिंसा में मृतक गणेश की रीढ़ की हड्डी तोड़ी थी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इसी के कारण गणेश की मौत हुई थी। हालांकि मुख्य आरोपी भूरू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है वहीं उसके बेटे को हिरासत में लिया गया है। मामले की उच्चस्तरीय जांच के दौरान स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
धार एसपी आदित्यप्रताप सिंह की जांच में एएसआई रमेश चौहान लापरवाही के दोषी पाए गए, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
यह था मामला
धार जिले के मनावर क्षेत्र में अपनी रकम वसूल करने आये सात लोगों पर ग्रामीणों ने बुधवार को पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया था। इस हमले में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना में हताहत लोगों के खिलाफ अफवाह फैलायी गयी थी कि वे बच्चा चुराने आये हैं।
डीजीपी ने कहा: वीडियो बनाने वालों को भी घटना रोकने के प्रयास करने चाहिये थे
धार जिले में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ हिंसा की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस मामले में हालांकि पुलिस अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती, लेकिन इस वाकये को रोकने के प्रयास मौके पर मौजूद उन लोगों को भी करने चाहिये थे जो इसका वीडियो बना रहे थे।
