फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 5 killed in separate road accidents in Sehore

जानलेवा सड़क हादसे: सीहोर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 की मौत, मरने वालों में ज्यादातर 20 से 23 साल के युवा थे

Sun, 08 May 2022 12:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 May 2022 12:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीहोर जिले में एक ही दिन में अलग-अलग सड़क हादसों के चलते 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन युवक 20 से 23 साल के बीच के थे। फिलहाल पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: 5 killed in separate road accidents in Sehore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीहोर जिले में एक ही दिन में अलग-अलग सड़क हादसों के चलते 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन युवक 20 से 23 साल के बीच के थे। फिलहाल पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पहला मामला थाना इछावर सीहोर अंतर्गत बिज्रिश नगर मोड़ के पास का है। यहां मोटरसाइकिल एमपी 37 एम.जी. 6181 के चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए 20 वर्षीय संदीप कोरकू निवासी कालापीपल की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरा हादसा थाना बुदनी सीहोर अंतर्गत देहगांव मंदिर के सामने का है। यहां मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 05 एम.यू. 4266 के चालक पैदल जा रहे 53 वर्षीय देवीराम पचोरी निवासी बुदनी को टक्कर मार दी, गंभीर चोट लगने से देवीराम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं, मुरली मनोहर ढाबे के सामने एन.एच.69 रोड पर बस क्रमांक एमपी 04 पी.ए.0764 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए 34 वर्षीय गोलू लोरिया निवासी इंद्रा नगर बुदनी की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे गोलू लोरिया की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

      
चौथा हादसा थाना गोपालपुर सीहोर अंतर्गत ग्राम पाण्डा गांव बस स्टेण्ड के पास मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 41 एम.एच. 4059 के चालक ने मोटर साइकिल को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए 23 वर्षीय शुभम निवासी कालीकोठी थाना बागली को टक्कर मारी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।


वहीं, पांचवा हादसा थाना कोतवाली सीहोर अंतर्गत क्रिसेंट वॉटर पार्क से 1 किलोमीटर भोपाल हाईवे का है। यहां मोटरसाइकिल क्रमांक एम.पी. 04 वी.ई. 7290 के चालक ने 20 वर्षीय अनंत श्रीवास्तव निवासी इन्द्रपुरी भोपाल को टक्कर मारी, हादसे में अनंत श्रीवास्तव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed