फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP assembly elections 2018: 1.80 lakh security staff take responsibility on polling day

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : मतदान के दिन 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे

Mon, 26 Nov 2018 09:33 PM IST
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Updated Mon, 26 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
MP assembly elections 2018: 1.80 lakh security staff take responsibility on polling day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 45,000 महिला कर्मचारियों की सेवायें ली जायेगी। इसके साथ ही मतदान के दिन 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) वीएल कांता राव ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में कुल 3,00,782 कर्मचारी चुनाव कार्य में लगेंगे। इनमें 45,904 महिला कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में 65,367 मतदान केन्द्रों पर चुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये 1.80 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाएंगे। इनमें केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि प्रदेश में 160 मतदान केन्द्र केवल दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे रहेंगे। ये बूथ पूरी तरह दिव्यांग कर्मचारी ही संचालित करेंगे। इसके अलावा 3046 मतदान केन्द्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं। यहां केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल और वेबकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग के मुताबिक 28 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये कुल 2907 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1102 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में कुल 5,04,95,251 मतदाता हैं। इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिला एवं 1,389 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसके साथ ही इसमें 62,172 सेवारत मतदाता हैं जो कि डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed