{"_id":"39d4ac40-0986-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"leaders-also-suffer-with-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नेता भी आए स्वाइन फ्लू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नेता भी आए स्वाइन फ्लू की चपेट में
भोपाल/एजेंसी
Updated Fri, 28 Sep 2012 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू ने अब आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जबलपुर नगर निगम के महापौर और भारतीय जनता पार्टी के एक नेता भी इसकी चपेट में आ गए हैं। स्वाइन फ्लू का प्रकोप राजधानी भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और इंदौर में बढ़ने लगा है।
स्वाइन फ्लू से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में गुरुवार को होशंगाबाद जिला निवासी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजधानी में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। राज्य में अगस्त के अंतिम सप्ताह से इस रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम के महापौर प्रभात साहू भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट में उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। महापौर पिछले चार दिनों से लगातार वायरल बुखार से पीडित हैं। उनके अलावा एक भाजपा नेता भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।