फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   lakshman singh says we have not been able to fulfill the promise of farm loan waiver

कर्जमाफी पर दिग्विजय के भाई ने कमलनाथ सरकार को घेरा, कहा- माफी मांगें राहुल गांधी

Thu, 19 Sep 2019 03:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 19 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
lakshman singh says we have not been able to fulfill the promise of farm loan waiver
लक्ष्मण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश में पिछले साल कांग्रेस सरकार किसानों की कर्जमाफी का वादा करके सत्ता में आई। सरकार ने कुछ लोगों का कर्ज माफ भी किया लेकिन कितनों को इस योजना का फायदा असल में मिला इसके आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं। राज्य के किसानों की एक बड़ी संख्या अब भी इस योजना से अछूती है। यही कारण है कि उसके अंदर कमलनाथ सरकार के प्रति नाराजगी है। इसे लेकर विपक्ष तो सरकार पर निशाना साध ही रहा है लेकिन अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी से किसानों से माफी मांगने तक के लिए कह दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने भोपाल में कहा, 'हम राज्य में किसानों से किया कर्जमाफी का वादा पूरा करने में सफल नहीं रहे हैं। राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कर्जमाफी में कितना समय लगेगा। इससे उन किसानों के बीच अच्छा संदेश जाएगा जो नाराज हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'पार्टी का शीर्ष नेतृत्व केवल कुछ विशिष्ट लोगों से मुलाकात करता है। यदि ऐसा ही जारी रहेगा तो मुझे नहीं पता कि पार्टी के साथ क्या होगा। यदि पार्टी खुद को मजबूत करना चाहती है तो उसे अपने कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए और इस तरह से 2024 में कांग्रेस वापस सत्ता में आने में कामयाब रहेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed