{"_id":"625fb33d85d8f25ce94d9e2a","slug":"khandwa-4-girls-died-due-to-drowning-in-omkareshwar-s-kothi-accident-happened-while-bathing-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडवा: ओंकारेश्वर के कोठी में 4 बच्चियों की डूबने से मौत, नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, सीएम ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा: ओंकारेश्वर के कोठी में 4 बच्चियों की डूबने से मौत, नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, सीएम ने जताया शोक
Wed, 20 Apr 2022 07:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 07:11 PM IST
सार
ओंकारेश्वर रोड स्थित कोठी गांव में 4 बच्चियों की नहर में डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चियां बुधवार को नहर में नहाने गई थी, इसी दौरान पैर फिसला और चारों डूब गई। पुलिस ने चारों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर के कोठी में 4 बच्चियों की डूबने से मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओंकारेश्वर रोड स्थित कोठी गांव में 4 बच्चियों की नहर में डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चियां बुधवार को नहर में नहाने गई थी, इसी दौरान पैर फिसला और चारों डूब गई। करीब 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद गोताखोरों ने बच्चियों की लाश नहर से निकाली। चारों बच्चियां कक्षा 5वीं की स्टूडेंट थीं और सुबह नहर में नहाने गई थीं। बच्चियां साध्वी ऋतम्भरा दीदी के आश्रम में रहती थीं। थाना मांधाता पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ओंकारेश्वर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर के पास ग्राम कोठी के निकट नहर में डूबने से चार छात्राओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिवार को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर के पास ग्राम कोठी के निकट नहर में डूबने से चार छात्राओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिवार को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
