फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News: M/s Jai Jagdamba Mill blacklisted for not depositing CMR rice, fined Rs 1.5 crore

MP News: सीएमआर का चावल जमा न करने पर मैसर्स जय जगदंबे मील हुई ब्लैक लिस्टेड, लगाया डेढ़ करोड़ का जुर्माना

Fri, 29 Nov 2024 10:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 10:59 PM IST
सार

कटनी में नागरिक आपूर्ति निगम ने कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी करने पर मैसर्स जय जगदंबे मील को ब्लैकलिस्ट कर 1.5 करोड़ जुर्माना लगाया। नान प्रबंधक देवेंद्र तिवारी का तबादला हुआ, और के.एल शर्मा को नियुक्त किया गया, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन कर ब्लैकलिस्टेड मील संचालक को चावल जमा करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
MP News: M/s Jai Jagdamba Mill blacklisted for not depositing CMR rice, fined Rs 1.5 crore
कटनी में चावल मील को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में नागरिक आपूर्ति निगम (नान) ने कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी करने वाले राइस मील संचालक पर बड़ी कार्रवाई की है। नागरिक आपूर्ति निगम ने मैसर्स जय जगदंबे दाल मील के संचालक को ब्लैक लिस्टेड कर दिया और उस पर 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई तब हुई, जब राइस मील संचालक ने 2023-24 के लिए नागरिक आपूर्ति निगम से अनुबंध करके कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव किया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक उसने चावल एफसीआई या नान को जमा नहीं किया। इस अनुबंध के उल्लंघन पर निगम ने मील संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया।

विज्ञापन

इस कार्रवाई से जिले में कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी करने वाले अन्य मिलर्स में हड़कंप मच गया है। वहीं, कटनी नान प्रबंधक देवेंद्र तिवारी का तबादला रातों-रात भोपाल कर दिया गया, जबकि उनके स्थान पर के.एल शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। के.एल शर्मा को पहले भ्रष्टाचार के आरोप में हटाया गया था, और अब उनकी पुनः पदस्थापना ने कई सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

हाल ही में, के.एल शर्मा ने जब पदभार ग्रहण किया तो उन्होंने नियमों के खिलाफ जाकर ब्लैक लिस्टेड मील संचालक को सीएमआर चावल जमा करने का डिपॉजिट ऑर्डर जारी कर दिया। इस कृत्य को अनैतिक माना जा रहा है, जो न केवल अन्य मिलर्स का हौसला बढ़ाएगा, बल्कि भविष्य में शासन स्तर पर भी इसके नकरात्मक परिणाम हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटनी जिले में यह मामला अब चर्चा का विषय बन चुका है और नान में हुए इस गड़बड़ी से न केवल मील संचालकों, बल्कि स्थानीय प्रशासन और शासन स्तर पर भी असंतोष फैल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed