फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News: Assistant teacher suspended for hoisting torn flag in Katni government school

Katni News: कटनी के शासकीय स्कूल में फटा-पुराना ध्वज फहराने से मचा बवाल, सहायक शिक्षक को किया निलंबित

Fri, 30 Jan 2026 11:02 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 11:02 PM IST
सार

कटनी जिले के बहोरीबंद ब्लॉक के अमाड़ी प्राथमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर फटा तिरंगा फहराने के मामले में सहायक शिक्षक राकेश श्रीवास्तव को निलंबित किया गया। शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया।

विज्ञापन
Katni News: Assistant teacher suspended for hoisting torn flag in Katni government school
भारतीय ध्वज के अपमान पर कार्रवाई की गई है। - फोटो : Istock

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज संहिता के उल्लंघन के आरोप में एक प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बहोरीबंद विकासखंड के अमाड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में 26 जनवरी को फटा हुआ तिरंगा फहराया गया था। इस मामले की जांच के बाद बहोरीबंद विकासखंड के शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। जारी शासकीय आदेश में शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक राकेश श्रीवास्तव के इस कृत्य को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना है। इसके बाद राकेश श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिस्टम का कारनामा: '126 साल की बेटी' को न्याय दिलाने एक वर्ष से भटक रहा आदिवासी पिता, जिम्मेदार जांच में अटके
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा स्पष्ट रूप से जर्जर अवस्था में था, इसके बावजूद शाला प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा उसे फहराया गया। इस घटना को ग्रामीणों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज का घोर अपमान बताया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed