फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamalnath targets Shivraj in mp bypolls, said- CM's lies and false announcements pot is now filled, this election is between deceit and truth

मध्यप्रदेश उपचुनावः पूर्व सीएम कमलनाथ का शिवराज पर निशाना, बोलें- सीएम के झूठ का, झूठी घोषणाओं का घड़ा अब भर चुका है, यह चुनाव धोखे और सच्चाई के बीच

Mon, 25 Oct 2021 10:26 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 10:26 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि हमारी जोबट और अलीराजपुर की जनता सीधी-सादी है, भोली-भाली है, लेकिन भाजपा उसे मूर्ख नहीं बना सकती। भाजपा आज यह चुनाव प्रशासन के दबाव और धनबल से जीतना चाहती हैं क्योंकि विकास तो इन्होंने किया ही नहीं।

विज्ञापन
Kamalnath targets Shivraj in mp bypolls, said- CM's lies and false announcements pot is now filled, this election is between deceit and truth
कमलनाथ जोबट के भाभरा और उदयगढ़ में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि शिवराज सिंह चौहान के झूठ का, उनकी झूठी घोषणाओं का घड़ा भर गया है। अब उनकी पोल खोल चुकी है। यह चुनाव धोखे और सच्चाई के बीच है। इसमें जीत सच्चाई की ही होगी। 
विज्ञापन


कमलनाथ जोबट के पार्टी प्रत्याशी महेश पटेल के समर्थन में जोबट के भाभरा और उदयगढ़ में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी जोबट और अलीराजपुर की जनता सीधी-सादी है, भोली-भाली है, लेकिन भाजपा उसे मूर्ख नहीं बना सकती। भाजपा आज यह चुनाव प्रशासन के दबाव और धनबल से जीतना चाहती हैं क्योंकि विकास तो इन्होंने किया ही नहीं। उन्हें लगता है कि वे सबको खरीद सकते हैं। इस चुनाव से कोई सरकार बनेगी या बिगड़ेगी नहीं, लेकिन इसके नतीजे एक संदेश जरूर देंगे। 
विज्ञापन


महंगाई चरम पर है
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि महंगाई चरम पर है तो इसके पीछे केंद्र और राज्य सरकार की नाकाम नीतियां हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं? पिछले 7 साल में पेट्रोल के दाम कितने बढ़ गए? यह सबको पता है। इन चुनावों से मोदी जी और शिवराज सिंह के कानों में घंटी बजानी है। तभी उन्हें होश आएगा और वे नींद से जागेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को व्यवस्था बनाया
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को ही व्यवस्था बना दिया है। पैसा दो और काम करवाओ। हमने अपने 15 महीने की सरकार में अपनी नीति और नियत दिखाई। हम सरकार में थे तो किसानों के बारे में सोचते थे। मक्का किसानों को हमने बोनस दिया। सोयाबीन 2100 रुपए में खरीदा। हम कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाए। किसानों की जेब तक पैसा पहुंचाया। हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed