फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath remarks on pm Modi says CAA brought to divert attention from unemployment

कमलनाथ का मोदी पर हमला, कहा- बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए लाए सीएए 

Sun, 09 Feb 2020 10:51 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 09 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nath remarks on pm Modi says CAA brought to divert attention from unemployment
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीएए के लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश में बेरोजगारी और किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़े हैं और इन सब बातों से ध्यान हटाने के लिए वह कभी सीएए की बात करते हैं तो कभी पाकिस्तान की बात करते हैं।

विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि वह (नरेंद्र मोदी) किसानों की बात नहीं कर रहे हैं, वह नौजवानों की बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी की यह कलाकारी जनता अब पहचान गई है इसलिए उनसे (मोदी) कहना चाहते हैं, ‘मुंह चलाने और देश चलाने में बहुत अंतर होता है।’ मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को यहां पीटीसी मैदान पर संत रविदास की जयंती पर आयोजित जागृति सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में कही।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंच से बटन दबाकर लगभग 3000 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

मंच से आम लोगों को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पिछले 15 वर्षों के शासनकाल में जितने उद्योग लगाए उससे कहीं ज्यादा बंद हो गए। उन्होंने कहा कि हालांकि मौजूदा सरकार के 15 महीनों के शासनकाल में निवेशकों का मध्य प्रदेश पर भरोसा बढ़ा है। इससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां सुधरेगी तो युवाओं का भविष्य बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का यह वचन है कि वह कृषि क्षेत्र में क्रांति लाएंगे और नौजवानों का भविष्य संवारेंगें।

प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी के विषय पर कमलनाथ ने कहा कि सरकार अपने वचन के मुताबिक कर्ज माफी के दूसरे चरण में शेष रह गए किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हर साल उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का हिसाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed