फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jitu Patwari's taunt on Shivraj: Said that the buyers of Gwalior-Chambal area were given on contract, hence the increasing crime

जीतू पटवारी का शिवराज पर तंज: बोले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सरकार खरीदने वालों को ठेके पर दे दिया, इसलिए बढ़ रहे अपराध

Mon, 16 May 2022 11:50 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 May 2022 11:50 AM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि ग्वालियर चंबल का इलाका सरकार खरीदने के एवज में एक मंत्री को ठेके पर दे दिया है।

विज्ञापन
Jitu Patwari's taunt on Shivraj: Said that the buyers of Gwalior-Chambal area were given on contract, hence the increasing crime
जीतू पटवारी, कांग्रेस विधायक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना में  पुलिस की शिकारियों के साथ मुठभेड़ में शहीद तीन पुलिसकर्मियों की मौत को लेकर सियासत भी गरमा गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के एक बयान पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि ग्वालियर चंबल का इलाका सरकार खरीदने के एवज में एक मंत्री को ठेके पर उठा दिया है। वहां के अधिकारी अब मुख्यमंत्री की नहीं सुनते और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्वालियर और चंबल में पुलिस और प्रशासन पर अपराधियों के हमलों का ब्यौरा दिया। साथ ही कहा कि अपराधियों में प्रशासन का भय नहीं बचा है। मुख्यमंत्री पैसा देकर सरकार बनाने वालों का कर्ज उतारने में लगे हुए हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि सरकारी कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार उन्हीं की सरकार में क्यों होते हैं? मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की एक बैठक में कहा था कि जिन अधिकारियों से फील्ड में जिम्मेदारी नहीं संभल रही है, वे हट जाए। इस पर जीतू पटवारी ने प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आप के गृहमंत्री रोज सुबह सज-धजकर मीडिया के सामने आकर बैठ जाते हैं। अक्सर दिल्ली जाकर आपकी कुर्सी गिराने का षडयंत्र करते हैं, लेकिन आप इतने डरे हुए हैं कि इन अपराधों के लिए गृहमंत्री से एक सवाल तक नहीं पूछ सकते। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में मध्य प्रदेश में अपराध का तांडव स्पष्ट दिखाई देता है। गुना की घटना में अपराधियों को भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं का समर्थन हासिल है, उन्हें भाजपा के एक मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। क्या आप उन मंत्री से इस्तीफा भी नहीं मांग सकते? अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं ले सकते तो कम से कम कारण तो पूछ लीजिए कि आखिर क्यों जब भी मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था का प्रश्न आता है तो उसके पीछे अपराधियों के साथ भाजपा नेताओं के जुड़े होने या भाजपा नेताओं द्वारा अपराध किए जाने का मामला भी सामने आता है?

पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश की पूरी जनता चिंतित है, अधिकारी और कर्मचारी चिंतित हैं कि आखिर क्यों आप अपराधों को बढ़ावा देने वाले मंत्रियों को पद से नहीं हटा पाते हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आप अपने पद की गरिमा का कुछ तो ख्याल करें और इस मामले में दोषी मंत्री पर समुचित कार्यवाही करें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed