{"_id":"6a8ff0262621b30bd30c307f","slug":"alirajpur-four-thieves-entered-empty-house-to-steal-locals-gave-chase-one-died-after-falling-while-fleeing-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलीराजपुर: सूने मकान में चोरी करने पहुंचे थे चार बदमाश, भनक लगते ही लोगों ने घेरा, भागते समय गिरकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलीराजपुर: सूने मकान में चोरी करने पहुंचे थे चार बदमाश, भनक लगते ही लोगों ने घेरा, भागते समय गिरकर एक की मौत
Thu, 27 Aug 2026 02:13 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:13 PM IST
सार
सूने मकान में चोरी की नीयत से घुसे चार संदिग्धों को लोगों ने घेर लिया। बचकर भागने के दौरान एक चोर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
चोरी करने सूने मकान में घुसे चोर, एक की भागते समय गिरकर हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के गणेश मंदिर क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाने पहुंचे चार कथित चोरों के मंसूबे उस वक्त धरे रह गए जब उनकी गतिविधियों की भनक आसपास के लोगों को लग गई। लोगों ने मकान को घेरकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो चारों में भगदड़ मच गई और वे जान बचाकर भागने लगे। इसी दौरान पानसिंह अजनार (40) दौड़ते समय अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रिटायर्ड शिक्षक तुकाराम ढोले के सूने मकान में पानसिंह अजनार अपने तीन साथियों के साथ चोरी की नीयत से दाखिल हुआ था। इसी दौरान आसपास के लोगों को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल गई। देखते ही देखते लोगों ने मकान को घेर लिया और आरोपियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख चारों आरोपी मौके से भाग निकले। इसी अफरा-तफरी में पानसिंह अजनार असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौर : इंदौर में बांटे क्रिकेट सितारों को पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- एमपीसीए क्रिकेट का मंदिर
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पानसिंह को तत्काल जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पानसिंह अजनार के खिलाफ पूर्व में चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
