{"_id":"64f4556427018747e1046124","slug":"jan-ashirwad-yatra-bjp-jan-ashirwad-yatra-begins-from-chitrakoot-holy-place-of-lord-ram-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jan Ashirwad Yatra: भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट से BJP की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू, नड्डा ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jan Ashirwad Yatra: भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट से BJP की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू, नड्डा ने दिखाई हरी झंडी
Sun, 03 Sep 2023 05:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 03 Sep 2023 05:35 PM IST
सार
BJP Jan Ashirwad Yatra: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा, मध्यप्रदेश की जनता को प्रणाम करता हूं। इस बार भी आपका आशीर्वाद लेने हम आ रहे हैं।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। आज इसका आगाज भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट क्षेत्र से हुआ। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई, उन्होंने पहले भगवान कामतानाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि नड्डा का ढाई महीने में यह मध्यप्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 27 जून को कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए भोपाल आए थे। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चित्रकूट विधानसभा (सतना जिला) से यात्रा शुरू करानी थी। लेकिन वे अब पांच सितंबर को मंडला से महाकौशल क्षेत्र और श्योपुर से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की यात्राओं का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
बीजेपी पहली बार मध्यप्रदेश में एक साथ पांच यात्राएं निकालने जा रही है। पहले चरण की यात्रा सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां के पास मिचकुरिन गांव से शुरू हुई। 17-18 दिन में ये यात्राएं 10 हजार 543 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ इन यात्राओं का समापन होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल आ सकते हैं।
चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की
जेपी नड्डा शनिवार को मध्यप्रदेश के सतना दौरे पर पहुंचे। जेपी नड्डा ने चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। जेपी नड्डा ने पहले चरण की चित्रकूट में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 12 दिनों की यह यात्रा प्रदेश के 48 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और 25 सितंबर को भोपाल में इसका समापन होगा।
जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक सांसद गणेश सिंह और सह संयोजक मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह हैं। विंध्य क्षेत्र के पहले चरण की यह यात्रा 12 जिलों के 48 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 44, रथ सभाएं 100 और स्वागत स्थान 311 रहेगी। यह यात्रा 19 दिन में 2343 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। जेपी नड्डा अपने भाषण में बोले कि हम देश के काम में जुटे हैं। यह एनडीए का गठबंधन पूरी ताकत से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में लगा है। अभी मुंबई में कुछ परिवारवादी गठबंधन इंडिया के सदस्य, ये घमंडिया गठबंधन है। इसके लोग मुंबई में जमा हुए। ये घमंडिया गठबंधन हमारी संस्कृति, धर्म पर बहुत गहरा आघात करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अलायंस का सबसे बड़ा घटक डीएमके है। इस दल के सीएम एमके स्टालिन का बेटा उदयनिधी स्टालिन सनातन धर्म को समाप्त करने का उद्घोष करता है। ऐसे घमंडिया परिवारवादी अलायंस को रहने देने का अधिकार है क्या। क्या घमंडिया गठबंधन की ये सोची-समझी रणनीति है कि सनातन धर्म को समाप्त करो।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस के लोग झूठ बोलते रहे कि कर्ज माफ करेंगे। किसानों को इन्होंने डिफॉल्टर बना दिया। एक माह से पानी नहीं गिरा। किसान चिंतित हैं। लेकिन फिक्र मत करना। आपको संकट से मुक्त कराएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कमलनाथ ने तो सारी योजनाएं बंद कर दीं। कांग्रेस गंदगी और भ्रम फैला रही है। गंदे आरोप लगा रही है। पहले उसने 900 वादे किए। एक भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस के झूठे वादों के झांसों में मत आना।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मध्यप्रदेश सालों पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 2023 में इसे उत्तम राज्य बना दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को चित्रकूट में कहीं। नड्डा जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित कर रहे थे।
नड्डा ने कहा कि हमारे कामों को जन-जन तक पहुंचाना जन आशीर्वाद यात्रा का लक्ष्य है। विश्वास है कि MP की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा। हम फिर कमल खिलाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने एक रिपोर्ट कार्ड आपके सामने रखा। हम जनता को बताएंगे कि कैसे 20 साल पहले का मध्यप्रदेश था। आज मध्यप्रदेश का परिवर्तन हुआ है। MP उत्तम राज्य के रूप में आगे बढ़ा है। इसके लिए शिवराज सिंह को बधाई। नड्डा ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश स्वच्छता, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, प्रधानमंत्री स्वमित्व योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश नंबर एक है। जेपी नड्डा ने कमलनाथ पर चुटकी लेते हुए कहा कि
मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के कई काम किए थे।
हमने तो छिंदवाड़ा में भी मेडिकल कॉलेज खुलवाया है। कमलनाथ की करप्टनाथ की सरकार को याद कीजिए, वह भ्रष्टाचार से युक्त सरकार थी। कमलनाथ ने पीएम आवास योजना को डिरेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। योजना की लिस्ट दिल्ली पहुंचने नहीं दी। इसके बाद भी तीन साल में शिवराज सिंह ने मेहनत कर आवास योजना को नंबर 1 पर पहुंचाया।
बीमारू राज्य में शामिल मध्यप्रदेश आज विकसित प्रदेश के रूप में खड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश के विकास के बारे में बात करते हुए नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2002 में 11 हजार 171 रुपये थी। यह आज साल की एक लाख 40 हजार रुपये हो गई है। साल 2002 में 60 हजार किलोमीटर की सड़कें बनी थी। आज पांच लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कें हैं। 2002 में मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 620 सीट थीं, आज चार हजार से ज्यादा प्रति वर्ष हो रही है। 310 कॉलेज थे, आज 536 हैं। इंडस्ट्रियल एरिया 23 से बढ़कर 112 हुए हैं। 0.6% उद्योगीकरण बढ़कर 24% तक पहुंचा है।
साल 2003 में 2008 में और 2013 में विंध्य की जनता ने मध्यप्रदेश भाजपा को आशीर्वाद दिया था। 2018 में भी विंध्य ने सबसे ज्यादा आशीर्वाद दिया था, इस बार की विधानसभा चुनाव में भी आपका आशीर्वाद मिलेगा। मजगवां में 227 करोड़ की लागत से दौरी सागर बांध बन रहा है। अब यहां की सूखी जमीन भी संचित हो जाएगी। अब नागौद की तरफ से नर्मदा जल भी आपके क्षेत्र में आएगा। नर्मदा जी का और मंदाकिनी नदी का संगम होगा इससे इस क्षेत्र की सारी भूमि सिंचित हो जाएगी।
कांग्रेस के मायावी वादों में मत आना : शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के मायावी वादों में मत आना। पहले 900 वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरे नहीं किए, वह सिर्फ कहते हैं हम करके दे देते हैं। कमल के फूल की बटन दबाइये, एक बार फिर भाजपा को जिताइए, ताकि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम आपकी फिर बेहतर सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेईमान कांग्रेस ने भाजपा सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया था। बेटियों की शादी की योजना तीर्थ दर्शन योजना, बच्चों को लैपटॉप देने की योजना, छात्रवृत्ति योजना सब बंद कर दी थी। कांग्रेस के लोग कर्ज माफी का झूठा वादा करते रहे, इस कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों को डिफाल्टर कर दिया, अब उन किसानों का ब्याज हमारी भाजपा सरकार भर रही है।
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों का उद्धार भाजपा सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साल में 6000 और मध्यप्रदेश की हमारी सरकार 6000 दे रही है। इस तरह साल भर में 12000 किसानों के खाते में आ रहे हैं। कांग्रेस ने 50 साल राज किया, बताइए कांग्रेस ने क्या दिया था? अब भाजपा गरीब कल्याण का महाअभियान चला रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों को मकान दे रहे हैं, उन्हें फ्री अनाज दे रहे हैं।
सबको पक्का मकान देगी सरकार
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सतना जिले में एक लाख से अधिक मकान बनाए गए हैं, जिनके नाम अभी छूट गए हैं, उन्हें भी पट्टा दिया जाएगा और पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। अभी पानी नहीं गिर रहा है, किसानों के सिर पर संकट के बादल छाए हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार किसानों को हर संकट से उबार लेगी किसान भाइयों चिंता मत करना।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को आगाज हो गया। भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा ने सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां के पास मिचकुरिन गांव से पहले जन आशीर्वाद रथ को हरी झंडी दिखाई। यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले जेपी नड्डा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
