फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Vehicle theft gang caught by police

Jabalpur News: वाहन चोर गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार, इनमें चार नाबालिग, तीन स्कूटी और मोबाइल जब्त

Wed, 31 Jul 2024 10:37 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 10:37 AM IST
सार

जबलपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले छह आरेपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन स्कूटी बरामद की गई। साथ ही एक आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Vehicle theft gang caught by police
police arrest 6 person

विस्तार

जबलपुर की गोरखपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये के चुराए गए तीन स्कूटी को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


गोरखपुर पुलिस के अनुसार गुप्तेश्वर मंदिर के पास दो लड़के काले रंग की बिना नंबर की स्कूटी लेकर खड़े थे। पुलिस को देखकर वे गाड़ी छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताद के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रिंस उर्फ गुड्डू विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी शारदा चौक और राज सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी एलआईसी इन्द्रा बस्ती बताया। स्कूटी के आगे पीछे नंबर नहीं होने के बारे में वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्कूटी चोरी की होना बताया। आरोपियें ने बताया कि उन्होंने अपने चार दोस्तो के साथ मिलकर पूर्व बरेला और गौर से स्कूटी चोरी की थी। आरोपी प्रिंस के पास मिले मोबाइल के बारे में पूछताछ करने पर उसने सूपाताल बेदीनगर गढ़ा से चुराना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई तीन स्कूटी और मोबाइल जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को लेकर नियम अनुसार कार्रवाई की।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed