फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The youth reached Jabalpur on foot from Bangladesh

Jabalpur News: बांग्लादेश से पैदल चलकर जबलपुर पहुंचा था युवक, जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध गतिविधि

Thu, 29 May 2025 10:41 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 10:41 PM IST
सार

जबलपुर डुमना एयरपोर्ट परिसर में पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक रहमत अली करीब 1500 किमी पैदल चलकर पहुंचा था। जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा युवक केवल बांग्ला भाषा जानता है। उसे वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
The youth reached Jabalpur on foot from Bangladesh
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट कैम्पस में संदिग्ध अवस्था मिले बांग्लादेशी युवक लगभग 15 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा की जबलपुर पहुंचा था। जांच में युवक की गतिविधियां संदिग्ध नहीं पाई गई। युवक को वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि डुमना एयरपोर्ट कैम्पस में मंगलवार को केंद्रीय सुरक्षा बल ने संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को अभिरक्षा में लेते हुए पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा गत दो दिनों से युवक से पूछताछ की जार रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मासूम बच्ची के सामने मां को चाकू से गोदा, उपचार के दौरान मौत, महिला ने किया था शादी से इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक किसी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नहीं पाया गया। उसके पास से किसी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री भी नहीं मिली है। उसे वापस भेजने के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो ने बताया कि अभिरक्षा में लिए गए युवक को सिर्फ बांग्लादेशी भाषा ही आती है। उससे पूछताछ के लिए ट्रांसलेटर को बुलाया गया था। युवक ने बताया कि नाम रहमत अली है और उसके घर में माता-पिता के अलावा बहन है। वह फूल बेचने की दुकान लगाता है। वह बांग्लादेश से पैदल चलकर कोलकाता पहुंचा है। वह कितने दिन पहले निकला था, इस संबंध में कुछ बता पाने में असमर्थ है। बातचीत में वह हकलाता है और मानसिक रूप से कमजोर प्रतीक होता है। पूछताछ में कुछ संदिग्ध नहीं पाए जाने का प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक किसी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नहीं पाया गया। उसके पास से किसी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री भी नहीं मिली है। उसे वापस भेजने के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed