फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Mother stabbed in front of innocent daughter, dies during treatment

Jabalpur News: मासूम बच्ची के सामने मां को चाकू से गोदा, उपचार के दौरान मौत, महिला ने किया था शादी से इनकार

Wed, 28 May 2025 05:28 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 05:28 PM IST
सार

शादी से इनकार करने पर नमन पटेल नामक युवक ने तीन वर्षीय बेटी के सामने कविता गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कविता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर तीन टीमों के जरिए तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mother stabbed in front of innocent daughter, dies during treatment
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी से इनकार करने पर तीन वर्षीय बेटी के सामने महिला पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। युवक ने महिला पर चाकू से आधा दर्जन प्रहार किए थे। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे सहित तीन की मौत, बहन के घर जा रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन


बरगी चौकी प्रभारी सरिता पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय कविता गुप्ता निवासी बल्देवबाग का गत दो सालों से नमन पटेल नामक युवक से परिचय था। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। युवक रविवार की शाम को महिला और उसकी तीन वर्षीय बच्ची को घुमाने के लिए बरगी डैम लाया था। नमन ने महिला के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था। महिला ने शादीशुदा होने के कारण प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। शादी के प्रस्ताव से इनकार करने पर नाराज युवक ने मासूम बेटी के सामने ही महिला पैर, हाथ, पीठ और कमर में आधा दर्जन प्रहार किए। महिला के बेहोश होने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर घायल महिला को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें-जुए में 50 रुपये की हार-जीत पर युवक की हत्या, आरोपी युवक को पकड़कर लोगों ने की धुनाई

विवेचना में कविता और नमन दो साल से परिचित थे। महिला की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश के लिए तीन पुलिस टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed