Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Setback for Damoh Municipal Council President from the High Court

एमपी: दमोह नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय को हाईकोर्ट से झटका, कारण बताओ नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज

Thu, 12 Nov 2026 07:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 07:34 PM IST
सार

दमोह नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय को जारी कारण बताओ नोटिस के खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सुनवाई अनिवार्य नहीं है। साथ ही जांच रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Setback for Damoh Municipal Council President from the High Court
जबलपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के खिलाफ दमोह नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय की ओर से दायर याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य नहीं है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देकर याचिकाकर्ता अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकती हैं।

विज्ञापन

दमोह नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि स्थानीय विधायक ने संपत्ति की लीज के नवीनीकरण के लिए आवेदन दिया था। इस आवेदन पर उनके द्वारा कार्रवाई पूरी नहीं किए जाने पर विधायक ने संबंधित विभाग के मंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी।

विज्ञापन


पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले महापौर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बीडीएस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने जांच के दौरान कुछ अनियमितताएं पाते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर मंजू राय को 22 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट में तर्क दिया गया कि जांच के दौरान उन्हें अपना पक्ष रखने या सुनवाई का अवसर दिए बिना ही नोटिस जारी कर दिया गया।

एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति को नोटिस देना या सुनवाई का अवसर प्रदान करना अनिवार्य नहीं है। केवल कारण बताओ नोटिस जारी होने के आधार पर याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती। याचिकाकर्ता नोटिस का जवाब देकर अपना पक्ष सरकार के समक्ष रख सकती हैं।

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि वह रिपोर्ट के आधार पर अपना जवाब प्रस्तुत कर सकें। इसके बाद सरकार कानून के अनुसार मामले में विधिवत कार्रवाई कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed