फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Service of two district managers, four quality inspectors terminated for distribution of bad rice

Jabalpur: जानवरों के खाने योग्य चावल बांटा गया था, दो जिला प्रबंधक, चार गुणवत्ता निरीक्षकों की सेवा समाप्त

Wed, 23 Nov 2022 10:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 10:22 PM IST
सार

मामले की उच्च स्तरीय जांच केंद्रीय शासन के खाद्य आपूर्ति विभाग के उपायुक्त विश्वजीत हलधर द्वारा की गई थी। प्रदाय किए गए चावल के नमूने का परीक्षण किए जाने पर चावल मानव उपभोग के लिए अनुपयोगी पाया गया था।

विज्ञापन
Service of two district managers, four quality inspectors terminated for distribution of bad rice
चावल की गुणवत्ता बहुते खराब पाई गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट एवं मंडला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में गत दो साल पहले समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान से कस्टम मिलिंग से चावल बनाकर नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों तथा राइस मिलर्स ने करोड़ों रुपयों का पशु आहार एवं मुर्गी दाने के समतुल्य अमानक स्तर का चावल प्रदाय कर दिया गया था। जांच के बाद 19 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। नागरिक आपूर्ति निगम ने पांच के बाद दो जिला प्रबंधक तथा चार गुणवत्ता निरीक्षकों को सेवा से पृथक कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मामले की उच्च स्तरीय जांच केंद्रीय शासन के खाद्य आपूर्ति विभाग के उपायुक्त विश्वजीत हलधर द्वारा की गई थी। प्रदाय किए गए चावल के नमूने का परीक्षण किए जाने पर चावल मानव उपभोग के लिए अनुपयोगी पाया गया था। प्रदेश सरकार द्वारा जांच की जिम्मेदारी ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद 19 अधिकारी-कर्मचारी तथा राइस मिलर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था।
विज्ञापन


शासन द्वारा पूरे प्रदेश में गोदामों की जांच कराई गई थी, जिसमें भारी मात्रा में अमानक स्तर का चावल पाए गए थे। प्रकरण में दोषी पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय आदेश जारी किए गए थे। जांच में लगभग 16 करोड़ रुपये की आर्थिक अनियमितता पाई गई है। नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल के प्रबंधक संचालक तरुण पिथोडे की जांच में दोषी पाए गए। आरके सोनी प्रभारी जिला प्रबंधक बालाघाट, मनोज श्रीवास्तव प्रभारी प्रबंधक मंडला तथा गुणवत्ता मिश्रा मंडला एवं राकेश सेन, नागेश उपाध्याय एवं मुकेश कनेरिया की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed