फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Sana Khan murder case: Police recover laptop, mobile phone from Jabalpur house of prime accused

सना खान हत्याकांड: मुख्य आरोपी के जबलपुर स्थित घर से मिला लैपटॉप, मोबाइल; छह महीने बाद पुलिस के हाथ लगा सुराग

Wed, 03 Jan 2024 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Jan 2024 07:44 PM IST
सार

Sana Khan Murder: नागपुर की भाजपा नेता सना खान की हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने अब छह महीने बाद खान का लैपटॉप और मोबाइल हत्या के मुख्य आरोपी के जबलपुर स्थित घर बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Sana Khan murder case: Police recover laptop, mobile phone from Jabalpur house of prime accused
मृतका सना खान और हत्या का आरोपी अमित साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नागपुर की भाजपा पदाधिकारी सना खान की हत्या की जांच कर रही पुलिस के हाथ कुछ और सुराग लगे हैं। पुलिस ने बुधवार को मृतका सना के अलग रह रहे पति और मुख्य आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू के जबलपुर स्थित आवास से एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 
जोन II के डीसीपी राहुल मदने ने कहा कि पुलिस ने साहू के आवास की तलाशी ली और एक लैपटॉप और अन्य गैजेट जब्त किए। यह घर साहू की मां का है। दरअसल, पुलिस ने साल 2023 के हत्या मामले में साहू और चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय सना खान नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अल्पसंख्यक सेल के पदाधिकारी थीं। यहां के अवस्थी नगर निवासी खान की मां मेहरुनिशा ने एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जब उनकी बेटी साहू से मिलने के लिए एक अगस्त, 2023 को जबलपुर रवाना होने के बाद लापता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने कहा था कि साहू को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि सना खान उसकी पत्नी थी। उसने पैसे और व्यक्तिगत मुद्दों पर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जबलपुर में एक नदी में फेंक दिया। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान के बावजूद, सना खान का शव कभी बरामद नहीं किया जा सका।

 
पुलिस ने कहा था कि साहू एक गिरोह का नेतृत्व करता था, जिसमें खान को हनी-ट्रैप के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। गिरोह पुरुष पीड़ितों को निशाना बनाता था। फिर पैसे वसूलने के लिए सना को उनके पास भेजता था। पुलिस के अनुसार, साहू और खान के बीच रिश्ते में तब खटास आ गई, जब साहू को उसके चरित्र पर संदेह होने लगा। उसक बाद उसने कथित तौर पर जबलपुर में अपने आवास पर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed