फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Rivers and drains in spate due to torrential rains in Mahakaushal area

Jabalpur News: महाकौशल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, बरगी डैम के गेट खुले

Thu, 12 Sep 2024 07:37 AM IST
Jabalpur bureau जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:37 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के महाकौशल इलाके में लगातार जारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई जिलों का आपस में संपर्क टूट चुका है। नर्मदा नदी भी उफान पर है। इसका असर जनजीवन पर दिख रहा है। 

विज्ञापन
Rivers and drains in spate due to torrential rains in Mahakaushal area
बरगी के गेट खोले गए हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र में मूसलधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में जबलपुर में 190.4 मिमी बारिश (लगभग साढ़े सात इंच) दर्ज की गई। इसके चलते नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया, और कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। लोग मजबूरन घरों में कैद हो गए हैं। 

विज्ञापन


मंडला से जुड़े कई मार्गों पर यातायात प्रभावित
मंडला जिले में पिछले दो दिनों से जारी बारिश के कारण नर्मदा नदी और अन्य नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे मंडला-नागपुर, मंडला-कान्हा नेशनल पार्क, नैनपुर-सिवनी, और मंडला-डिंडौरी मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


नरसिंहपुर जिले से दमोह का संपर्क टूटा
नरसिंहपुर जिले  में वरमान से तेंदूखेड़ा रोड पर डोभी और झमरिया नदी का पानी पुल के पांच फुट ऊपर बह रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। खेतों में पानी भर जाने के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। बालाघाट और सिवनी जिलों में भी मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है, जिसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। महाकौशल क्षेत्र के सभी जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरगी डेम के खोले गए 17 गेट  
नर्मदा नदी के ऊपरी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण बरगी डेम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। इस बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बरगी डेम के 17 गेट 3.15 मीटर तक खोले गए हैं। डेम में 8027 क्यूमेक पानी भर रहा है, जबकि 8199 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा नदी के जलस्तर में 10 फीट तक की वृद्धि हुई है।


 

rain photo
सड़कों पर पानी ही पानी। 

 

rain photo

बांदकपुर के पुलिस थाने में पानी भर गया। 
 

rain photo

सड़कें ही नहीं कई जगह तो खेत भी पानी में डूबे नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed