{"_id":"62dbec05d1e411670b233000","slug":"panchayat-coordinating-officer-arrested-red-handed-taking-15-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: पंचायत समन्वयक अधिकारी 15 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, बिल पास कराने के नाम पर मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: पंचायत समन्वयक अधिकारी 15 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, बिल पास कराने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
Sat, 23 Jul 2022 06:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 23 Jul 2022 06:11 PM IST
सार
जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत के मामले में फिर कार्रवाई की है। सिवनी के एक पंचायत समन्वयक अधिकारी को पंद्रह हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा है। उसने ये रकम पूर्व सरपंच से बिल पास कराने के ऐवज में मांगी थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सिवनी में पंचायत समन्वयक अधिकारी को 15000 रुपये लेते जबलपुर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। वह पूर्व सरपंच से सीसी रोड का लंबित बिल पास करने के एवज में रुपयों की डिमांड कर रहा था।
जानकारी के अनुसार ग्राम पोतलपानी तहसील, जिला सिवनी के रहने वाले 53 वर्षीय सत्येंद्र सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय गुलजार सिंह राजपूत ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। उसने बताया कि उनकी पत्नी सरपंच ग्राम पंचायत सागर रही है। जिन्होंने अपने कार्यकाल में ग्राम पोतलपानी में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य किया गया था। जिसका शेष बिल करीब 1,96000 का भुगतान कराने के एवज में वह सुमेर सिंह उईके, पंचायत समन्वयक अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत सिवनी से मिला था। जिस पर उन्होंने 15 हजार की मांग की थी।
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को रुपये लेकर आरोपी के पास भेजा गया। लोकायुक्त ने जिला अस्पताल के पास आरोपी को रंग लगे हुए नोटों के साथ दबोच लिया। जिससे पूछताछ जारी है। ट्रैप दल में निरीक्षक कमल सिंह उईके निरीक्षक ऑस्कर किंडो व ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।