{"_id":"634035f2909c0e217a7c797d","slug":"murder-of-two-youths-who-went-to-visit-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: दशहरा घूमने निकले दो युवकों की हत्या, एक को चाकुओं से गोदा तो दूसरे का खून से सना शव घर के पीछे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: दशहरा घूमने निकले दो युवकों की हत्या, एक को चाकुओं से गोदा तो दूसरे का खून से सना शव घर के पीछे मिला
Fri, 07 Oct 2022 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 07:51 PM IST
सार
जबलपुर में दो अलग-अलग वारदातों में दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों युवक दशहरा पर घूमने घर से निकले थे। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जबलपुर में दो लोगों की हत्या हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में दो अलग-अलग वारदातों में दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों युवक दशहरा पर घूमने घर से निकले थे। एक युवक की रंजिश में तीन युवकों ने चाकू मारकर हत्या की है। दूसरे युवक की हत्या की वजह पुलिस तलाश रही है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
गोरखपुर थाना प्रभारी एसपीएस बघेल के अनुसार अंधुआ संजीवनी नगर निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र रैदास गोरखपुर में दीपक गारमेंट्स में सिलाई का काम करता था। वह गुरुवार की रात दशहरा देखने के लिए निकला था। एक बाइक में उसका दोस्त दिलीप था, दूसरी में जितेंद्र था। दिलीप अपनी बाइक से आगे निकल गया था। रात नौ बजे पुरानी कलारी कुल्हार मोहल्ला में जितेंद्र को रोककर आपसी रंजिश के कारण अभिषेक उर्फ छोटू, गौरव सोनकर और सुजल जायसवाल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को उपचार के डायल 100 से अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
दूसरा मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है। थाना इलाके के कोष्टा मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय अक्षय लखेरा का शव शुक्रवार तड़के घर के पीछे खून से सना मिली। टीआई राकेश तिवारी के अनुसार युवक सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाता था। गुरुवार रात वह अपने दोस्तों के साथ दशहरा देखने निकला था। जिसका शव शुक्रवार की सुबह घर के पीछे रक्त रंजित अवस्था में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।