फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh full court reference for the first time

Jabalpur: पहली बार हुई फुल कोर्ट रिफ्रेन्स, सीजे ने कहा- जिला कोर्ट के दिवंगत न्यायाधीश गुमनाम नायक

Thu, 12 Jan 2023 11:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 11:05 PM IST
सार

न्यायिक इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब सम्पूर्ण प्रदेश में फुल कोर्ट रिफ्रेन्स किया गया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ ने कहा है कि न्यायिक प्रक्रिया में जिला न्यायालय रीढ़ की हड्डी है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh full court reference for the first time
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला न्यायालय के सेवानिवृत्त तथा कार्यरत दिवंगत न्यायाधीश को श्रद्धांजलि अर्पित करने संपूर्ण प्रदेश में रिफ्रेन्स रखा गया। न्यायिक इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब सम्पूर्ण प्रदेश में फुल कोर्ट रिफ्रेन्स किया गया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हाईकोर्ट की मुख्यपीठ में चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में हाईकोर्ट की ग्वालियर व इंदौर बैंच सहित प्रदेश के सभी जिला न्यायालय के न्यायाधीश शामिल हुए।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ ने कहा है कि न्यायिक प्रक्रिया में जिला न्यायालय रीढ़ की हड्डी है। उनके द्वारा प्रदान की गई सेवा को महत्व देना आवश्यक है। जिला न्यायालय के सेवानिवृत्त तथा कार्यरत दिवंगत न्यायाधीश गुमनाम नायक हैं। उनके सम्मान में प्रतिवर्ष प्रदेश में फुल कोर्ट रिफ्रेन्स का आयोजन किया जाएगा। चीफ जस्टिस मलिमठ ने साल 2021 तथा 2022 में न्यायालय के सेवानिवृत्त व कार्यरत दिवंगत 23 न्यायाधीशों में प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में इंदौर व ग्वालियर हाईकोर्ट के बैंच के जस्टिस सहित प्रदेश के सभी जिला न्यायालय के न्यायाधीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। मुख्यपीठ में आयोजित कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायाधीश, जिला न्यायालय में न्यायाधीश, एडवोकेट बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


न्यायिक इतिहास में यह पहला अवसर है, जब जिला न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीशों को श्रद्धांजलि अर्पित करने पूरे प्रदेश में फुल कोर्ट रिफ्रेन्स रखा गया है। पूरे प्रदेश में दोपहर 3.30 बजे रिफ्रेन्स रखा गया था। पूर्व में दिवंगत जिला न्यायाधीशों को श्रद्धांजलि  अर्पित करने यदा-कदा ही संबंधित न्यायालय में रिफ्रेन्स रखा जाता है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ ने जिला न्यायालय को न्यायिक व्यवस्था का अभिन्न अंग मानते हुए जिला न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीशों को श्रद्धांजलि  अर्पित करने की उक्त निर्णय लिया है। इसके पूर्व उन्होंने हाईकोर्ट के अलावा सभी न्यायालय को अधीनस्थ न्यायालय को जिला न्यायपालिका या जिला न्यायालय के संबोधित करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र न्यायाधीश संघ एव प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश इंदौर ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की संवेदनाशीलता प्रदर्शित करता है। उन्होंने जिला न्यायालय में सेवाएं प्रदान करने वाले दिवंगत न्यायाधीशों को स्मरण करने का अवसर प्रदान किया। प्रियजनों को भूल पाना आसान नहीं होता है, यह दिवंगत न्यायाधीशों के परिवार को हताशा से उबारने में सहयोग व हिम्मत प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed