फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Three arrested for posting provocative posts on social networking site, cyber team is keeping an eye

जबलपुर: सोशल नेटवर्किंग साइट पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले तीन गिरफ्तार, साइबर टीम रख रही नजर

Wed, 13 Apr 2022 10:24 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 10:24 AM IST
सार

जबलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  
 

विज्ञापन
Jabalpur: Three arrested for posting provocative posts on social networking site, cyber team is keeping an eye
सोशल नेटवर्किंग साइट पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।   - फोटो : Social Media

विस्तार

जबलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोशल नेटवर्किंग साइट पर भड़काऊ गाने की पोस्ट डालने वाले आशीष तिवारी (50) निवासी सदर के विरुद्ध थाना कैंट में तथा आपत्तिजनक भड़काऊ पोस्ट फॉरवर्ड करने वाले मुस्ताक अंसारी (34) निवासी सुब्बाशाह मैदान के पास एवं अनवर (48) निवासी पंचकुइयां के विरुद्ध थाना हनुमानताल में विधि अनुरूप अपराध पंजीबद्ध कर तीनों को अभिरक्षा मे लेते हुए उक्त पोस्टों के सम्बंध में सघन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट, जैसे फेसबुक, वाट्सअप, ट्विटर के माध्यम से असामाजिक/विध्नसंतोषी तत्वों द्वारा जातिगत एवं साम्प्रदायिक भावना से संबंधित आपत्तिजनक/भड़काऊ पोस्ट एवं मैसेज भेजे जाते हैं, यह एक संज्ञेय अपराध है। उन्होंने संस्कारधानीवासियों से अपील की है कि जातिगत एवं साम्प्रदायिक भावना से सम्बंधित आपत्तिजनक/भड़काऊ पोस्ट एवं मैसेज तथा वीडियो फुटेज  को किसी और से न ही शेयर करें, न ही लाइक करें। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संस्कारधानी के एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए सोशल मीडिया मे पोस्ट की गई किसी भी पोस्ट की पुष्टि संबंधित थाना प्रभारी/नगर पुलिस अधीक्षक/अति. पुलिस अधीक्षक से करते हुए यदि आपको लगता है कि की गई पोस्ट आपत्तिजनक/भड़काऊ है तो इसकी सूचना तत्काल अपने संबंधित थाने को दें, ताकि पोस्ट डालने वाले के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके। किसी के बहकावे में आकर अथवा किसी अफवाह के आधार पर ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जबलपुर की साइबर टीम द्वारा निरंतर निगाह रखी जा रही है। सबंधित थाना प्रभारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। आपत्तिजनक पोस्ट/ वीडियो/ फुटेज शेयर करने पर यदि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई तो संबंधित के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed