फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Defrauded bank of Rs 2 crore by mortgaging fake gold

Jabalpur News: नकली सोना गिरवी रखकर बैंक को लगाया दो करोड़ रुपये का चूना, मामला दर्ज

Sat, 23 Dec 2023 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 09:56 PM IST
सार

नकली सोना गिरवी रखकर बैंक को दो करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jabalpur News Defrauded bank of Rs 2 crore by mortgaging fake gold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से लोन लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एचडीएफसी बैंक की पांच ब्रांच में 83 लोन नकली सोना गिरवी रखकर लगभग दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। बैंक के उप परीक्षक की मिलीभगत से धोखाधड़ी की गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचडीएफसी बैंक प्रबंधन की तरफ से शिकायत में बताया गया कि सीआईसी विभाग के परीक्षक द्वारा गिरवी रखे गए सोने की आडिट करवाया गया था। आडिट के दौरान जेवरात की शुद्धता पर संदेह होने के कारण ऋण धारियों को नोटिस देकर बुलाया गया था, परंतु वह नहीं आए। नियम पूर्वक कार्रवाई के बाद जेवरात को जांचा गया तो वह नकली निकले। उन पर सोने की परत चढ़ी हुई पाई गई थी।
विज्ञापन


बैंक के उप परीक्षक सत्य प्रकाश सोनी ने सोने के जेवरातों का परीक्षण किया था, जिसके बाद उनके द्वारा परीक्षण के बाद अन्य बैंक के अन्य ब्रांच में गिरवी रखे गए सोने के जेवरातों को जांचा गया। जांच में बैंक की पांच ब्रांच में 83 ऋण धारियों द्वारा नकली सोने के जेवरात रखकर दो करोड़ का लोन लेने का मामला सामने आया। सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्जकर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed