फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Due to delay, half a dozen children were deprived of examination, student organization demonstrated

Jabalpur: लेटलतीफी के कारण आधा दर्जन बच्चे हुए परीक्षा से वंचित, विद्यार्थी संगठन ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Feb 2024 08:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 08:52 PM IST
सार

लेट आने वाले आधा दर्जन विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल पाया। विद्यार्थियों के स्कूल प्रबंधन से परीक्षा में शामिल करने की मिन्नतें करते हुए बताया कि दूर से आने के कारण वे लेट हुए हैं। विद्यार्थियों की तमाम मिन्नतों के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान नहीं की। 

विज्ञापन
Jabalpur: Due to delay, half a dozen children were deprived of examination, student organization demonstrated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दसवीं कक्षा के आधा दर्जन विद्यार्थियों देर से पहुंचने के कारण परीक्षा देने के वंचित हो गए। परीक्षा नियमों के सामने विद्यार्थियों की मिन्नतें भी काम नहीं आईं। इसके विरोध में विद्यार्थियों व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रांझी स्थित खालसा स्कूल को दसवीं कक्षा का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शुक्रवार को कक्षा दसवीं के संस्कृत विषय की परीक्षा थी। प्रबंधन द्वारा स्कूल का मेन गेट बंद करवा दिया गया था। इसके कारण लेट आने वाले आधा दर्जन विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल पाया। विद्यार्थियों के स्कूल प्रबंधन से परीक्षा में शामिल करने की मिन्नतें करते हुए बताया कि दूर से आने के कारण वे लेट हुए हैं। विद्यार्थियों की तमाम मिन्नतों के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान नहीं की। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित करने की जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे भी परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं तथा विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य गेट के सामने विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। विरोध प्रदर्शन के बावजूद भी विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह साढ़े आठ बजे से था। माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्पष्ट आदेश की 8.40 बजे के बाद अभ्यर्थी आता है तो उसे परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाए। घटना के संबंध में उन्होंने जानकारी प्राप्त की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यार्थी 9 बजे के बाद केंद्र में पहुंचे थे। इसलिए उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed