फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Cow brutally beaten, video goes viral

Jabalpur News: गाय खेत में घुस गई तो किसान ने पैर बांधकर बेरहमी से उसे पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 12:15 PM IST
Jabalpur bureau जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:15 PM IST
सार

Jabalpur News: जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में गाय के साथ बर्बर पीटने का मामला सामने आया है। गाय की गलती यह थी कि वह एक खेत में घुस गई थी। इस पर खेत मालिक ने उसके पैर बांधे और बर्बरतापूर्वक पीट दिया। 

विज्ञापन
Cow brutally beaten, video goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में एक खेत में गाय के घुसने से खेत मालिक इतना आगबबूला हो गया कि उसने गाय के पैर बांधे और उसकी पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पनागर थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि अजय तिवारी ग्राम उमरिया पठरा निवासी ने शिकायत दर्ज की थी कि उसकी गाय को चरवाहा लेकर गया था। शाम तक गायब वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी गाय का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गाय वापस घर आई तो उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि महगवां टगर निवासी बंशाराम पटेल के खेत में गाय घुस गई थी। इससे आगबबूला होकर बंशाराम ने गाय के पैर बांधकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गाय के साथ की गई बर्बरता का एक वीडियो भी आरोपी ने बनाया था। उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो देखने के बाद पशु प्रेमियों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed