फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Cheating of Rs 84 lakh in the name of part time task

Jabalpur News: पार्ट टाइम टास्क पूरा करने के नाम पर युवक से 84 लाख की ठगी, ऐसे झांसे में फंसा

Sat, 10 Aug 2024 12:20 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 12:20 PM IST
सार

जबलपुर में ज्यादा पैसे कमाने में लालच में आए युवक के साथ 84 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Cheating of Rs 84 lakh in the name of part time task
ऑनलाइन ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में एक युवक से 84 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जबलपुर में गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले पलाश जैन (31) ने गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  जिसमें उसने बताया कि वह टेली का कोर्स कर रहा था। इस दौरान उसे टेलीग्राम पर शान्या मल्होत्रा नाम की आईडी से दो मोबाइल नंबरों से पार्ट टाइम जॉब के लिए मैसेज मिला। इन संदेशों में कुछ टास्क करने और उनकी रेटिंग के बदले कमीशन देने का वादा किया गया था।

विज्ञापन

शुरुआत में उसने 10,000 रुपये का भुगतान किया तो उसे 17,893 रुपये मिले। इसके बाद 10,000 और 12,825 रुपये के भुगतान पर 36,193 रुपये मिले। वह धीरे-धीरे कर बड़े टास्क में फंसता चला गया, उसे और अधिक पैसे मिलने का लालच दिया गया। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई पंकज के खाते से टुकड़ों-टुकड़ों में 84,00,884  रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसने ट्रांसफर किए गए रुपये वापस मांगे तो उसे लगातार पैसे मिलने का भरोसा दिया गया, लेकिन रुपये वापस नहीं आए। इसके बाद से धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शान्या मल्होत्रा ना की आईडी से टेलीग्राम ऐप पर हुई चैटिंग के माध्यम से पलाश को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed