फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Bulldozer at Abdul Razzaq's brother's house in Jabalpur, a three-storey house worth one crore rupees collapsed

Jabalpur: अब्दुल रज्जाक के भाई के घर पर चला बुलडोजर, एक करोड़ रुपये का तीन मंजिला मकान ढह गया

Thu, 04 Aug 2022 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 02:21 PM IST
सार

जबलपुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के भाई मोहम्मद रियाज के मकान के अवैध हिस्से को प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ दिया है। तीन मंजिला मकान की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिस पर बुलडोजर चला है। 

विज्ञापन
Bulldozer at Abdul Razzaq's brother's house in Jabalpur, a three-storey house worth one crore rupees collapsed
बुलडोजर चलाता जिला प्रशासन का दस्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के भाई मोहम्मद रियाज के मकान के अवैध हिस्से को प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ दिया है। तीन मंजिला मकान की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिस पर बुलडोजर चला है। मोहम्मद रियाज पर हत्या, बलवा, धोखाधड़ी जैसे चार मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, प्रशासन ने अब्दुल रज्जाक को आर्थिक तौर पर खत्म करने की मुहिम चला रखी है। रज्जाक ने अपने आतंक को जिन लोगों के कंधे पर आगे बढ़ाया, उसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जिला प्रशासन का बुलडोजर गुरुवार को मोहम्मद रियाज के घर पहुंचा। 750 वर्गफीट जमीन पर बने तीन मंजिला मकान के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह मकान अवैध कब्जा कर किया था। मोहम्मद रियाज भी आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। उसके खिलाफ हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं।  
विज्ञापन


एसपी बोले- कई शिकायतें मिली थी
जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर जमीन पर कब्जा करने की शिकायतें मिली थी। अरशद खान ने भी शिकायत की थी कि अब्दुल रज्जाक, उसके बेटे सरताज, भाई रियाज समेत कुछ गुर्गों ने डरा-धमकाकर उसकी पैतृक संपत्ति हड़प ली। इसके बाद एफआईआर भी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रियाज के परिजनों ने किया विरोध
पुलिस और प्रशासन ने जब बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की तो रियाज के परिजनों ने विरोध किया। कोर्ट से अनुमति मिलने का हवाला देकर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। किसी भी तरह के विरोध का सामना करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed