फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Angry boyfriend killed girlfriend, dead body found in forest

MP News: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज प्रेमी ने की युवती की हत्या, घुमाने के लिए ले गया था जंगल

Sun, 16 Apr 2023 08:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 08:14 AM IST
सार

बालाघाट में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज एक प्रेमी ने युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवती पांच अप्रैल से घर से लापता थी, उसकी 22 अप्रैल को शादी होनी थी।

विज्ञापन
Angry boyfriend killed girlfriend, dead body found in forest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से आक्रोशित प्रेमी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। लापता युवती का शव पुलिस को जंगल से मिला था। युवती पांच अप्रैल से लापता थी और 22 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बालाघाट पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि हट्टा थानान्तर्गत ग्राम लिम्देवाड़ा निवासी 23 वर्षीय युवती पूर्णिमा पांच अप्रैल से लापता थी। युवती का विवाह 22 अप्रैल को निर्धारित था और परिजन तैयारी में लगे हुए थे। युवती का शव बीती शाम (शुक्रवार) भरवेली थानान्तर्गत गांगुलपारा और बंजारी घाटी के बीच जंगल से बरामद हुआ। शव के डिस्पोज होने के कारण परिजनों ने उसकी शिनाख्त कपड़े और चप्पल से की थी।
विज्ञापन


युवती की हत्या घातक हथियार से गला रेतकर की गयी थी। पुलिस ने फोन कॉल डिटेल के आधार पर गिरजाशंकर पटले निवासी मोहगांव कला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और युवती की शादी तय होने के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया था। युवक घुमाने के बहाने युवती को जंगल ले गया गया था और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302,201 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी वैवाहिक समारोह में वीडियो शूटिंग का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed