फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: A youth was attacked with a sickle for not giving money for alcohol

Jabalpur News: लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने हड़पे 24 लाख, पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी पर केस

Sun, 05 Jan 2025 09:57 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2025 09:57 AM IST
सार

जबलपुर के दो व्यक्तियों ने शिकायत दी कि उन्हें टेंट व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे की जरूरत थी। एक व्यक्ति ने लोन दिलाने का झांसा देकर उनके साथ 24 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Jabalpur News: A youth was attacked with a sickle for not giving money for alcohol
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जबलपुर जिले के अधारताल थाना क्षेत्र में एक जालसाज ने दो व्यक्तियों को टेंट व्यवसाय के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना लिया। आरोपी ने पीड़ितों से जरूरी दस्तावेज और पैसे लेकर उनके नाम पर लोन स्वीकृत करवाया। लेकिन, लोन की रकम अपने फर्म के खाते में ट्रांसफर कर ली। इस तरह आरोपी ने 24 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने क्रिस्टल डील ऑल सॉल्यूशन के मालिक सुमित पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
अधारताल पुलिस के अनुसार, गढ़ा निवासी विजय कुमार तिवारी और ग्वारीघाट पोली पाथर निवासी कमल गढ़वाल ने शिकायत दी कि उन्हें टेंट व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे की जरूरत थी। इस दौरान उनकी मुलाकात खजरी-खिरिया स्थित फर्म क्रिस्टल डील ऑल सॉल्यूशन के मालिक सुमित पांडे से हुई। नवंबर 2022 में टेंट व्यवसाय के लिए मुद्रा लोन लेने के लिए सुमित पांडे से चर्चा हुई। 16 नवंबर 2022 को सुमित पांडे ने लोन स्वीकृत कराने के लिए दोनों से पैसे और जरूरी दस्तावेजों की छायाप्रति ले ली।
विज्ञापन


इसके बाद सुमित पांडे ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पाटन शाखा में विजय तिवारी और कमल गढ़वाल के बचत खाते खुलवाए। विजय तिवारी के नाम पर 10 लाख 60 हजार और कमल गढ़वाल के नाम पर 13 लाख 40 हजार रुपये का मुद्रा लोन स्वीकृत हुआ। यह रकम आरटीजीएस के माध्यम से सुमित पांडे ने अपनी फर्म के खाते में ट्रांसफर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच 
पीड़ितों ने बताया कि सुमित पांडे ने लोन की पूरी राशि अपने उपयोग में ले ली और उनके साथ धोखाधड़ी की। इस मामले की जानकारी इंडियन बैंक, विजयनगर शाखा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पाटन शाखा से भी ली जा सकती है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed