{"_id":"6ad2369991d86ab7a2094af5","slug":"jabalpur-vijaynagar-two-year-old-girl-assault-accused-arrested-jabera-damoh-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: परिवार संग सो रही दो साल की बच्ची का अपहरण कर बदमाश ने किया दुष्कर्म, चीखी तो रेत में दबा दिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: परिवार संग सो रही दो साल की बच्ची का अपहरण कर बदमाश ने किया दुष्कर्म, चीखी तो रेत में दबा दिया सिर
Fri, 16 Oct 2026 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:08 PM IST
सार
विजयनगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट पर परिवार के साथ सो रही दो वर्षीय बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी आशीष पटेल को दमोह जिले के जबेरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
विज्ञापन
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजयनगर थानान्तर्गत निर्माणाधीन साइट में रात के समय माता-पिता के साथ सो रही दो वर्षीय बच्ची कर अपहरण कर हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को दमोह जिले के जबेरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
विजयनगर थाना प्रभारी धीरज राज के अनुसार गत 9-10 अक्तूबर की दरम्यानी रात निर्माणाधीन साइट पर मजदूर परिवार के साथ उनकी दो वर्षीय बच्ची सो रही थी। परिवार के सदस्यों की रात में नींद खुली तो देखा कि बच्ची गायब है। आसपास तलाश करने के दौरान बच्ची समीप स्थित रेत के ढेर में दबी मिली थी। परिजन बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचित किया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था।
ये भी पढ़ें- बंद कमरे में फंदे पर लटका था पति का शव, पत्नी पड़ी थी लहूलुहान; पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन में पाया कि साइट पर काम करने वाला 28 वर्षीय आशीष पटेल गायब है। पुलिस ने उसके संबंध में पतासाजी की तो ज्ञात हुआ कि वह जबेरा जिला दमोह में रहने वाला है। उसके खिलाफ जबेरा में लगभग एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जबेरा से अभिरक्षा में लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि बच्ची जब रोने लगी थी तो उसने उसका सिर रेत में दबा दिया था, जिससे बच्ची की आवाज बंद हो गई थी। मौका का फायदा उठाकर वह फरार हो गया था।