फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Singh Annu join BJP in Bhopal

MP News: जबलपुर महापौर जगत बहादूर सिंह अन्नू भाजपा में शामिल, एमआईसी के सदस्यों ने भी इस्तीफा देना किया शुरू

Thu, 08 Feb 2024 07:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 08 Feb 2024 07:55 AM IST
सार

पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाला नरसिंह वार्ड कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। विधानसभा चुनाव में यहां से लीड की उम्मीद रखने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद महापौर के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी।

विज्ञापन
Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Singh Annu join BJP in Bhopal
जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भाजपा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर महापौर जगत बहादूर सिंह अन्नू ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उनके भाजपा में जाने के बाद एमआईसी के सदस्यों ने भी इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव के महापौर के वार्ड और बूथ में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाला नरसिंह वार्ड कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। महापौर चुनाव के दौरान जगत बहादूर सिंह अन्नू को इस वार्ड से लंबी लीड मिली थी और पार्षद पद के लिए कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पूर्व में भी एक अवसर को छोडकर इस वार्ड से कांग्रेसी पार्षद निर्वाचित होने आए हैं। पश्चिम विधानसभा सीट पर पिछले चार बार से भाजपा सांसद राकेश सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोट के बीच टक्कर थी। तरुण विगत दो बार से लगातार विधायक निर्वाचित हुए थे, लेकिन इस बार उन्हें 30 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


नरसिंह वार्ड से लीड की उम्मीद रखने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को 3022 वोट का गच्चा खाना पड़ा था। जिसके बाद महापौर के वार्ड तथा बूथ से कांग्रेस पार्टी का हारना चर्चा का विषय बना हुआ था। चुनाव के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय नेताओं से उनका अंतर्विरोध प्रारंभ हो गया था। महापौर ने नगर आगमन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की थी। महापौर अन्नू को राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का समर्थक माना जाता है। सूत्रों के अनुसार उन्हें भाजपा में शामिल करवाने में अहम भूमिका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक राकेश की रही। बुधवार को माहापौर अन्नू ने भाजपा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed