{"_id":"5c9cea26bdec22143a67ef09","slug":"ipl-spot-fixing-indore-five-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में आईपीएल सट्टा गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में आईपीएल सट्टा गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार
Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल
पुलिस की अपराध शाखा ने आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए यहां पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अवधेश कुमार गोस्वामी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि चिकित्सक नगर मेन रोड पर खड़ी कार की बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर तलाशी ली गयी, तो उसमें पांच लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए मिले। इनमें से दो आरोपी रतलाम के मूल निवासी हैं, जबकि तीन अन्य इंदौर के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और कैलकुलेटर के साथ दो रजिस्टर और सात कॉपियां भी मिलीं। इनमें सट्टे की बुकिंग से जुड़े करीब 100 लोगों के नाम और लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब कोड वर्ड में दर्ज है।
विज्ञापन
गोस्वामी ने बताया कि आरोपी शहर में किराये के एक मकान में आईपीएल मैचों के सट्टे का गिरोह चला रहे थे। इस गिरोह के तार मुंबई और मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले समेत कई स्थानों से जुड़े हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
