Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What is the weather like in Indore? The nighttime temperature was low, while the mercury rose by one degree du

इंदौर का मौसम कैसा है? रात का तापमान रहा कम, दिन में एक डिग्री चढ़ा पारा

Tue, 10 Nov 2026 10:56 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 10 Nov 2026 10:56 AM IST
सार

दीपावली के दौरान बढ़े प्रदूषण के बाद अब इंदौर की हवा में सुधार है। हालांकि, प्रदूषण से राहत मिलने के बावजूद शहरवासियों को नवंबर की गुलाबी ठंड का इंतजार है। मौसम में फिलहाल ठंडक का अहसास तो हो रहा है, लेकिन सर्दी ने अभी जोर नहीं पकड़ा है।

विज्ञापन
What is the weather like in Indore? The nighttime temperature was low, while the mercury rose by one degree du
प्रदूषण कम करने के लिए बूंदों का छिड़काव - फोटो : amarujala

विस्तार

दीपावली के पहले शहर में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा था, लेकिन मंगलवार सुबह मौसम सामान्य रहा। सोमवार रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, जबकि दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों पर वाहनों के जरिए पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार, अभी उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है। इस कारण अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम में लगातार ठंडक बढ़ेगी और दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

इंदौर में सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार सुबह हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन धूप खिलने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी। इस दौरान हवाओं की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो सामान्य रही। अधिकतम दृश्यता 7 किलोमीटर और न्यूनतम दृश्यता 2.5 किलोमीटर दर्ज की गई। मंगलवार को सूर्यास्त शाम 6:37 बजे होगा।


 

दूसरी ओर, शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। साईंनाथ कॉलोनी क्षेत्र में लगे मॉनिटर पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 165 दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम AQI रेसीडेंसी एरिया में 90 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed