फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two-wheeler collided with a divider in Indore, two friends died

Indore: इंदौर में डिवाइडर से टकराया दोपहिया वाहन, दो दोस्तों की मौत

Fri, 03 Jan 2025 12:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 Jan 2025 12:40 PM IST
सार

रात डेढ़ बजे दोनो मरीमाता स्थित अपने घर जाने के लिए निकले और यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद अंश का सिर डिवाइडर से टकराया। सिर से तेज खून बहने लगा।  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तनिष्क टक्कर के बाद सड़क पर गिरा था और गंभीर रुप से घायल हो गया था। 

विज्ञापन
Indore: Two-wheeler collided with a divider in Indore, two friends died
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल से रात को खाना कर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक दोस्त की बहन का रिश्ता पक्का हो गया था। इसलिए उसने दूसरे दोस्तों को होटल में पार्टी दी थी। वहां से लौटते समय स्टार चौराहे पर उनका दोपहिया वाहन डिवाइडर से टकरा गया और गंभीर चोटें आने से दोनों की मौत हो गई। बताते है कि स्पीड ज्यादा होने पर चौराहे पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से गाड़ी जा भिड़ी थी।

विज्ञापन

 

खजराना पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम तनिष्क पिता आनंद जायसवाल और अंश है। गाड़ी अंश चला रहा था और तनिष्क पीछे बैठा था। दरअसल अंश की बड़ी बहन का रिश्ता पक्का हुआ था। इसी खुशी में वह तनिष्क को बायपास के पास एक होटल में खाना खिलाने ले गया था।

विज्ञापन



रात डेढ़ बजे दोनो मरीमाता स्थित अपने घर जाने के लिए निकले और यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद अंश का सिर डिवाइडर से टकराया। सिर से तेज खून बहने लगा।  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तनिष्क टक्कर के बाद सड़क पर गिरा था और गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे भी सिर में चोट लगी थी। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बहन ने पहुंचाया अस्पताल

तनिष्क की बहन वैष्णवी भी दूसरे वाहन पर सवार थी और पीछे आ रही थी। उसने दोनों को सड़क पर गिरा देखा तो कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वैष्णवी ने बताया कि तनिष्क की अस्पताल पहुंचने तक सांसे चल रही थी, लेकिन कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



अंश के पिता आटो चालक है,जबकि तनिष्क के पिता होटल संचालक है। हादसे की सूचना के बाद अंश और तनिष्क के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। तनिष्क की मां ने अपने बेटे के अंग दान करने की इच्छा भी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed