फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Trains from Indore to Delhi, Mumbai, UP, Bihar are packed, no confirmed tickets for the next ten days.

Indore: इंदौर से दिल्ली, मुंबई,यूपी, बिहार जाने वाली ट्रेनें पैक, अगले दस दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं

Wed, 22 Oct 2025 08:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Oct 2025 08:08 PM IST
सार

अक्टूबर के पहले सप्ताह तक इंदौर से मुंबई के लिए खाली चलने वाली तेजस ट्रेन भी अब पूरी तरह पैक चल रही है।अंवतिका एक्सप्रेस के हर कोच में बुधवार को यात्रियों की भीड़ नजर आई। जो स्पेशल ट्रेनें रेलवे संचालित कर रहा है। वे भी पूरी तरह पैक जा रही है।

विज्ञापन
Indore: Trains from Indore to Delhi, Mumbai, UP, Bihar are packed, no confirmed tickets for the next ten days.
इंदौर से पटना के लिए रवाना हुई ट्रेन में भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावाली पर्व मनाने के बाद फिर काम पर लौटने वालों की भीड़ इंदौर रेलवे स्टेशन पर नजर आ रही है। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, यूपी बिहार जाने वाले ट्रेनें पूरी तरह पैक होकर जा रही है। किसी भी श्रेणी में टिकट कन्फर्म नहीं मिल रहे है। यह स्थिति पूरे अक्टूबर माह तक रहेगी। इंदौर से छट पूजन के लिए यूपी-बिहार के लिए कई परिवार जा रहे है। बुधवार दोपहर एक बजे इंदौर से पटना के लिए रवाना हुई ट्रेन के आरक्षित कोच में भी लोग खड़े-खड़े सफर करने के लिए तैयार थे। जिन यात्रियों की टिकट पहले से कन्फर्म थे, वे अपने आप को खुश किस्मत समझ रहे थे और जो बगैर कन्फर्म टिकट के यात्रा कर रहे थे, वे किसी तरह जुगाड़ से सीट पाने की कवायद में जुटे थे।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore: देश के सबसे साफ शहर इंदौर की आबो हवा प्रदूषित, धूल, धुआं बना परेशानी

विज्ञापन

 

अक्टूबर के पहले सप्ताह तक इंदौर से मुंबई के लिए खाली चलने वाली तेजस ट्रेन भी अब पूरी तरह पैक चल रही है। 30 अक्टूबर तक इस ट्रेन में भी वेटिंग है। अंवतिका एक्सप्रेस के हर कोच में बुधवार को यात्रियों की भीड़ नजर आई। जो स्पेशल ट्रेनें रेलवे संचालित कर रहा है। वे भी पूरी तरह पैक जा रही है,हालांकि दिल्ली, मुबंई से आने वाली ट्रेनों में अब आसानी से टिकट मिल रहे है। दीपावाली के समय गुजरात से इंदौर, उज्जैन के लिए काफी पर्यटक आते है। इस कारण गुजरात रुट पर चलने वाली ट्रेनों में भी टिकट आसानी से नहीं मिल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बसों का किराया भी दोगुना

इंदौर से दिल्ली, मुंबई की तरफ जाने वाली बसें भी पैक होकर जा रही हैं। उनका किराया भी बस आपरेटरों ने दोगुना कर दिया है। डेढ़ हजार रुपये की टिकट दो से ढाई हजार रुपये में मिल रही है। इसके अलावा इंदौर से बड़े शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट की टिकट की कीमत भी आम दिनों से ज्यादा है। महंगे किराए और असुविधा से बचने के लिए कई परिवार खुद की कारों से पांच सौ से सात सौ किलोमीटर का सफर अपने निजी वाहनों से करना बेहतर मान रहे है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed