Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-hingot-yuddh-goutampura-turra-kalangi-tradition-updates

हिंगोट युद्ध: आग के गोलों से खेली सदियों पुरानी जंग, 20 से अधिक घायल, विधायक भी पहुंचे

Mon, 09 Nov 2026 06:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 09 Nov 2026 06:32 PM IST
सार

इंदौर के गौतमपुरा में दिवाली के अगले दिन प्रसिद्ध हिंगोट युद्ध आयोजित हुआ, जिसमें तुर्रा और कलंगी दल के सैकड़ों योद्धा आमने-सामने आए। इस पारंपरिक मुकाबले में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
indore-hingot-yuddh-goutampura-turra-kalangi-tradition-updates
पारंपरिक हिंगोट युद्ध - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में दिवाली के अगले दिन मालवा की प्रसिद्ध और बरसों पुरानी परंपरा हिंगोट युद्ध का आयोजन किया गया। धोक पड़वा के अवसर पर आयोजित इस मुकाबले में गौतमपुरा के तुर्रा दल और रूणजी के कलंगी दल के योद्धा आमने-सामने मैदान में उतरे।
विज्ञापन


मैदान में जलते हिंगोट के साथ उतरे योद्धा
परंपरा के अनुसार दोनों दलों के योद्धा हाथों में ढाल, कंधों पर हिंगोट से भरे झोले और जलती हुई बांस की कीमची लेकर मैदान में पहुंचे। हिंगोट युद्ध में सैकड़ों की संख्या में योद्धाओं ने भाग लिया। इस बार मुकाबले के दौरान अब तक 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


परंपरा और दर्शन की विशेष प्रक्रिया
परंपरा के मुताबिक दिवाली के अगले दिन शाम करीब 4 बजे तुर्रा और कलंगी दल अपने-अपने निशान लेकर देवनारायण मंदिर पहुंचते हैं। यहां दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद दोनों दल मैदान में आमने-सामने खड़े होते हैं। सबसे पहले गौतमपुरा के तुर्रा दल की ओर से रूणजी के कलंगी दल पर जलता हुआ हिंगोट फेंका जाता है। इसके बाद दोनों तरफ से एक-दूसरे पर अनवरत जलते हुए हिंगोट फेंकने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिस दल के योद्धा दूसरी टीम के सबसे ज्यादा झोले नष्ट करते हैं, उसे विजेता माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा के बावजूद मैदान में डटे रहे लड़ाके
आयोजकों द्वारा हिंगोट युद्ध समाप्त होने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद कई लड़ाके मैदान में डटे रहे और मुकाबला जारी रखने का प्रयास करते नजर आए।


क्षेत्रीय विधायक पहुंचे गौतमपुरा
क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल भी हिंगोट युद्ध देखने के लिए विशेष रूप से गौतमपुरा पहुंचे। विधायक मनोज पटेल ने कहा कि हिंगोट युद्ध वर्षों पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा है। उन्होंने इस पारंपरिक खेल और आयोजन के सुचारू संचालन के लिए हिंगोट युद्ध के मैदान का विस्तार कराने हेतु वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed