Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CM inaugurates Kamdhenu Gaushala built at Rs 16 crore,

एमपी: गोवर्धन पूजा पर सीएम यादव ने दी इंदौर को बड़ी सौगात, 26 हेक्टेयर में बनी कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण

Mon, 09 Nov 2026 04:39 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 04:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर इंदौर के आशापुरा गांव में 16 करोड़ रुपये की लागत से बनी कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 100 टन गोबर से तैयार गोवर्धन पर्वत का पूजन और परिक्रमा की।

 

विज्ञापन
CM inaugurates Kamdhenu Gaushala built at Rs 16 crore,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर इंदौर जिले के आशापुरा गांव में नवनिर्मित कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया। नगर निगम की ओर से करीब 26 हेक्टेयर क्षेत्र में 16 करोड़ रुपये की लागत से इस गौशाला का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौशाला परिसर में 100 टन गोबर से तैयार किए गए विशाल गोवर्धन पर्वत का विधि-विधान से पूजन किया और उसकी परिक्रमा भी की।

विज्ञापन

आशापुरा गांव में विकसित की गई यह गौशाला गोवंश संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इसके माध्यम से निराश्रित और बेसहारा गोवंश को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के साथ ही उनके रखरखाव और बेहतर देखभाल की व्यवस्था की गई है। करीब 26 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस गौशाला को शहर में गोसेवा की गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

विज्ञापन


पढे़ं: मंदसौर में 62 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

गौशाला के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की परंपरा का भी निर्वहन किया। परिसर में करीब 100 टन गोबर से विशाल गोवर्धन पर्वत का आकर्षक स्वरूप तैयार किया गया था। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पर्वत की परिक्रमा कर धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

गौरतलब है कि भारतीय संस्कृति में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने की मान्यता के साथ प्रकृति, पशुधन और गोवंश के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है। इसी परंपरा के तहत आशापुरा स्थित गौशाला परिसर में गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया गया।

कामधेनु गौशाला का लोकार्पण और गोवर्धन पर्वत का पूजन धार्मिक आस्था के साथ गोवंश संरक्षण का संदेश भी देता नजर आया। 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह गौशाला आने वाले समय में निराश्रित गोवंश की देखभाल और गोसेवा से जुड़ी गतिविधियों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed