फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Show of Pushpa-2 film in dangerous cinema hall, corporation officials arrived before the audience, sea

Indore: खतरनाक सिनेमाघर में पुष्पा-2 फिल्म का शो, दर्शकों से पहले पहुंचे निगम के अफसर,किया सील

Thu, 05 Dec 2024 10:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Dec 2024 10:29 AM IST
सार

इंदौर में कई मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में पुष्पा-2 मूवी के शो हो रहे है। इसमें कस्तूर सिनेमाघर भी शामिल है, लेकिन पहले शो में दर्शक आते, उससे पहले सिनेमाघर में नगर निगम के अफसर जा पहुंचे। उन्होंने स्टाॅफ से कहा कि भवन खतरनाक हो चुका है।

विज्ञापन
Indore: Show of Pushpa-2 film in dangerous cinema hall, corporation officials arrived before the audience, sea
सिनेमाघर सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 30 साल से ज्यादा पुराने कस्तूर टाॅकिज में गुरुवार को पुष्पा-2 मूवी का शो शुरू होना था, लेकिन इस सिनेमाघर के कई हिस्से खतरनाक हैं। कुछ दिनों पहले छज्जा भी गिर गया था। इसके बाद नगर निगम ने इसके मालिक को नोटिस भी थमाया था। टाॅकिज को सील करने पर संचालक ने आपत्ति ली। उनका कहना है कि खतरनाक हिस्सा पहले ही गिराया जा चुका है। बेवजह परेशान करने के लिए अफसरों ने मनमानी की।

विज्ञापन


गुरुवार को कस्तूर सिनेमाघर में पुष्पा-2 फिल्म के पहले शो में दर्शक पहुंचते उसके पहले ही सिनेमाघर में नगर निगम के अफसर जा पहुंचे। उन्होंने स्टाॅफ से कहा कि भवन खतरनाक हो चुका है। मूवी में ज्यादा भीड़ होगी। इस कारण हादसा हो सकता है। इसके बाद चैनल गेट पर अफसरों ने ताला लगाकर उसे सील कर दिया और वहां से लौट गए। जो दर्शन फिल्म देखने के इरादे से सिनेमाघर पहुंचे। उन्हें उल्टे पैर लौटना पड़ा। कुछ दर्शकों ने मूवी की एडवांस बुकिंग भी करा ली थी। उन्हें स्टाॅफ ने पैसे लौटाए।
विज्ञापन


30 साल से ज्यादा पुराना है सिनेमाघर
इंदौर के धार रोड स्थित गंगवाल चौराहे के पास कस्तूर सिनेमाघर काफी पुराना है, लेकिन अभी भी यहां फिल्में लगती हैं। पुष्पा-2 मूवी कस्तूर सिनेमाघर में दिखाई जा रही थी। बिल्डिंग के कई हिस्से खतरनाक होने के कारण नगर निगम ने नोटिस दिया था। सिनेमाघर की गैलरी भी कमजोर हो चुकी है। इसे देखते हुए शो शुरू होने से पहले नगर निगम ने उसे सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed