फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress Shows Renewed Energy After ‘Chhatron Ki Goonj’ Program.

इंदौर: ‘छात्रों की गूंज’ अब हर जिले में पहुंचेगी, जीतू पटवारी बोले- शिक्षा और रोजगार के मुद्दे लगातार उठाएंगे

Sun, 20 Sep 2026 01:49 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 01:49 PM IST
सार

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इसे मध्यप्रदेश के हर जिले तक ले जाएगी। उन्होंने सरकार से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की मांग की।

 

विज्ञापन
Congress Shows Renewed Energy After ‘Chhatron Ki Goonj’ Program.
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के अगले दिन मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम और प्रदेश में शिक्षा व रोजगार के मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े जिन मुद्दों को उठाया है, अब जनता भी उन्हें अपना मुद्दा मान रही है।

विज्ञापन

पटवारी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल इंदौर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे मध्यप्रदेश के हर जिले तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा, “छात्रों की गूंज का कार्यक्रम समाप्त हो जाए, ऐसा नहीं है। अब मध्यप्रदेश के हर जिले में छात्रों की गूंज का कार्यक्रम किया जाएगा।”

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि विद्यार्थियों को अधिकार संपन्न बनाने के साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए। प्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन को लेकर नई पहल किए जाने की जरूरत है। साथ ही युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने सत्ताधारी दल को सकारात्मक सोच के साथ मुद्दों पर चर्चा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल के करीब दो साल यानी लगभग 800 दिन अभी बाकी हैं और कांग्रेस वर्ष 2028 में प्रदेश में सरकार बनाने के अपने लक्ष्य को लेकर काम कर रही है।


पढे़ं: नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता: तीन साल में 36 हजार से ज्यादा मामले; दिल्ली तक पहुंचा मामला

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि छात्रों और शिक्षा से जुड़े वास्तविक मुद्दों को सामने रखना है। उन्होंने दोहराया कि ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े सवाल लगातार उठाए जाएंगे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनावी नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर पटवारी ने कहा कि यह लड़ाई बच्चों और अभिभावकों की है। रोजगार के मुद्दे पर चीन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां एक घंटे में हजारों लोगों को रोजगार मिलने की बात कही जाती है। उन्होंने सरकार से रोजगार के आंकड़ों को लेकर भी सवाल किए और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर गंभीरता से काम करने की मांग की।

कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए पटवारी ने इंदौर की जनता, मीडिया, सिख समाज, आईडीए, पुलिस और जिला प्रशासन का साधुवाद किया। उन्होंने कहा कि इंदौर की परंपरा नहीं रही है कि विपक्ष का नेता शहर में आए और उसके कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा पहुंचाई जाए।

राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा उठाए गए सवालों पर पटवारी ने कहा कि चेहरों को देखने के बजाय मुद्दों पर बात की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed