फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Rakhi tied to trees in Indore, pledged to protect them

Indore News: इंदौर में पेड़ों को बांधी राखी, उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया

Mon, 19 Aug 2024 09:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 19 Aug 2024 09:33 PM IST
सार

परिसर मेें कदम, बादाम, पीपल सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ है। इन पेड़ों का कर्मचारी ध्यान रखे।इसके लिए कर्मचारियों ने राखियां बांधी। महिला कर्मचारी घर से थाली में हल्दी, कुमकुम सजा कर लाई थी और पारंपरिक तरीके से पूजा कर पेड़ों को राखी बांधी गई। 

विज्ञापन
Indore News: Rakhi tied to trees in Indore, pledged to protect them
इंदौर में पेड़ों को राखी बांधी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मना। इस त्योहार पर इंदौर के मुख्य डाकघर में कुुछ अनोखा काम भी हुआ। परिसर में मौजूद पेड़ों को कर्मचारियों ने राखी बांधी और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन


पेड़ों को राखी बांधने की शुरुआत कर्मचारियों ने इस साल से की है। दरअसल इंदौर ने इस बार सर्वाधिक पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड बनाया हैै। इसके बाद लोगों में भी जागरुकता आई है। डाक विभाग के स्टाॅफ ने भी पेड़ों के साथ रक्षाबंधन पर्व बनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


 

परिसर मेें कदम, बादाम, पीपल सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ है। इन पेड़ों का कर्मचारी ध्यान रखे, उन्हें पानी दे।इसके लिए कर्मचारियों ने राखियां बांधी। महिला कर्मचारी घर से थाली में हल्दी, कुमकुम सजा कर लाई थी और पारंपरिक तरीके से पूजा कर पेड़ों को राखी बांधी गई। कर्मचारियों ने कहा कि वे परिसर में अन्य पौधे लगाकर पेड़ बनने तक उनकी रक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


खजराना गणेश को सबसे बड़ी राखी

 

इंदौर में खजराना गणेश को दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा सूत्र बांधा गया। इस राखी को वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज किया। यह राखी 169 वर्ग फीट यानी 13 बाय 13 वर्ग फीट की है, इस राखी की डोर 101 मीटर की है, रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को खजराना गणेश मंदिर पर इसे बांधा गया।



इस राखी को 15 कलाकारों ने 12 दिनों से तैयार किया। पर्यावरण के संदेश को लेकर राखी बनाई गई, इस राखी से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने,अपने आसपास स्वच्छता रखने का संदेश भी दे रही है। भक्तों ने इस राखी के साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed