{"_id":"68b3e0343818036c9c067dcc","slug":"indore-news-preparation-in-full-swing-for-anant-chaturdashi-processions-despite-rains-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बारिश की चुनौती के बीच झांकियों का निर्माण तेज, निगम ने 10 लाख की मदद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बारिश की चुनौती के बीच झांकियों का निर्माण तेज, निगम ने 10 लाख की मदद की
Mon, 01 Sep 2025 07:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:43 AM IST
सार
Indore News: बंद मिलों में मजदूरों द्वारा पारंपरिक झांकियों का निर्माण हो रहा है, जिन्हें देखने हजारों की भीड़ उमड़ेगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह झांकियां इंदौर की सांस्कृतिक पहचान हैं।
विज्ञापन
हुकुमचंद मिल में झांकियों का निर्माण
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में जगह-जगह गणेशोत्सव के आयोजन हो रहे हैं, हालांकि बीच-बीच में हो रही बारिश इसमें बाधा भी बन रही है। इसके बावजूद अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले पारंपरिक चल समारोह की तैयारियां पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने पूरी कर ली हैं।
यह भी पढ़ें...
Indore News: रात 10 बजे तक खुला रहेगा राजबाड़ा का कपड़ा बाजार, त्योहारों में ग्राहकों की होगी बल्ले-बल्ले
मिलों में जोर-शोर से बन रही झांकियां
कई साल पहले बंद हो चुकी मिलों के परिसरों में पारंपरिक झांकियों का निर्माण तेजी से चल रहा है। इन झांकियों को तैयार करने में मिलों के पुराने मजदूर सहयोग दे रहे हैं। निगम ने भी मिल समितियों को आर्थिक सहयोग के लिए कुल 10 लाख रुपए के चेक सौंपे हैं।
विज्ञापन
झांकी मार्ग पर प्रशासन की तैयारियां
अनंत चतुर्दशी पर 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन झांकियों के साथ होगा। यह चल समारोह डीआरपी लाइन से शुरू होकर भंडारी ब्रिज, श्रम शिविर, चिकमंगलूर, जेल रोड, नॉवेल्टी मार्केट, एमजी रोड, कृष्णपुरा छतरी, गुरुद्वारा, बम्बई बाजार, खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा तक पहुंचेगा। नगर निगम झांकी मार्ग की मरम्मत में जुटा है। गड्ढों को भरा जा रहा है, जर्जर भवनों पर चेतावनी के बोर्ड लगाए जा रहे हैं और अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।
कलेक्टर और महापौर ने किया निरीक्षण
तीन दिन पहले कलेक्टर आशीष सिंह ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त शिवम वर्मा और निगम अधिकारियों के साथ झांकी मार्ग का निरीक्षण किया। वहीं महापौर ने पांच प्रमुख मिलों मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल और कल्याण मिल को 2-2 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
झांकियां बनीं इंदौर की सांस्कृतिक पहचान
महापौर भार्गव ने कहा कि अनंत चतुर्दशी की झांकियां इंदौर की सांस्कृतिक पहचान हैं। ये झांकियां न केवल इंदौर बल्कि पूरे देश में अपनी भव्यता और परंपरा के लिए जानी जाती हैं। मिलों द्वारा बनाई जाने वाली झांकियां शहर की ऐतिहासिक धरोहर को जीवंत रखती हैं, इसलिए नगर निगम प्रतिवर्ष उन्हें आर्थिक सहयोग देता है। इस अवसर पर महापौर ने देवी अहिल्या बाई जन्मोत्सव समिति को भी पांच लाख रुपए का चेक सौंपा।