{"_id":"68b3c0ab215272d0c900762d","slug":"indore-news-rajwada-market-to-remain-open-till-10-pm-for-festive-shopping-convenience-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: रात 10 बजे तक खुला रहेगा राजबाड़ा का कपड़ा बाजार, त्योहारों में ग्राहकों की होगी बल्ले-बल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: रात 10 बजे तक खुला रहेगा राजबाड़ा का कपड़ा बाजार, त्योहारों में ग्राहकों की होगी बल्ले-बल्ले
Sun, 31 Aug 2025 08:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:55 AM IST
सार
Indore News: आगामी दीपावली और त्योहारों में ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। देर रात तक बाजार खुले रहने से नौकरीपेशा और आम ग्राहकों को खरीददारी में आसानी होगी, वहीं दुकानदारों को भी कारोबार में बढ़ोतरी मिलेगी।
विज्ञापन
कपड़ा बाजार का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजबाड़ा क्षेत्र के ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब यहां की दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहेंगी। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने आगामी त्योहारों और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: आयशा और फरहाना ने की कादरी की मदद, लव जिहाद का आरोपी पार्षद नेपाल में छुपा था
नौकरीपेशा ग्राहकों को मिलेगा लाभ
एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन और सचिव महेश गौर ने बताया कि दिन के समय ट्रैफिक दबाव और पार्किंग की समस्या के कारण मध्यमवर्गीय नौकरीपेशा ग्राहक खरीददारी के लिए राजबाड़ा आने से कतराते हैं। शाम को दुकानें देर तक खुली रहने से उन्हें आसानी होगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक और कब्जों से कारोबार प्रभावित
पदाधिकारियों ने स्वीकार किया कि राजबाड़ा क्षेत्र में अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा का दबाव और फुटपाथ कब्जों के चलते ग्राहक दुकानों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते। ऐसे में ग्राहक सेवा के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए दुकानदार अब रात 10 बजे तक व्यापार जारी रखेंगे।
दीपावली सीजन में बढ़ेगी रौनक
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जबरेश्वर महादेव मंदिर रोड, गोपाल मंदिर रोड, यशोदा माता मंदिर रोड, मूलचंद मार्केट और सुभाष चौक इमामबाड़ा वाली रोड की सभी दुकानें तय समय तक खुली रहेंगी। इससे ग्राहकों को खरीददारी का बेहतर अवसर मिलेगा और बाजार में रौनक भी बढ़ेगी।