{"_id":"68caaf75f2be3181fb032cdd","slug":"indore-news-man-arrested-for-threatening-student-with-acid-attack-forcing-religious-conversion-for-marriage-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 'मुस्लिम बन जा, वरना तेजाब फेंक दूंगा', गरबा सीखने जा रही छात्रा को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 'मुस्लिम बन जा, वरना तेजाब फेंक दूंगा', गरबा सीखने जा रही छात्रा को धमकाया
Wed, 17 Sep 2025 06:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:24 PM IST
सार
Indore News: 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने मुकीम खान नामक युवक पर शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार आरोपी ने उस पर तेजाब फेंकने और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपी मुकीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में 21 वर्षीय छात्रा ने एक युवक के खिलाफ शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि युवक ने ऐसा न करने पर उस पर एसिड फेंकने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार शाम को अपने भाई के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि आरोपी मुकीम खान उस पर लगातार शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। जब छात्रा ने इनकार किया, तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, मुकीम ने कहा, "शादी तो करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने पर परिवार को भेड़-बकरी की तरह खत्म कर दूंगा और तुझ पर तेजाब फेंककर मार डालूंगा।"
यह भी पढ़ें...
Indore News: धार में 23000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को हरी झंडी, 3 लाख रोजगार मिलेंगे
विज्ञापन
प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान हुई थी पहचान
पुलिस को दिए अपने बयान में छात्रा ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी से इसी साल अप्रैल 2025 में एक प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान हुई थी। इसके बाद मुकीम ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और इंस्टाग्राम पर बातें करने लगा। कुछ समय बाद ही उसने छात्रा से अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी करने और घर से भाग जाने के लिए कहा, जिससे छात्रा ने साफ इनकार कर दिया।
रास्ता रोककर दी धमकी
छात्रा के मुताबिक, जब उसने आरोपी का फोन उठाना बंद कर दिया, तो सोमवार शाम करीब 5 बजे जब वह गरबा प्रैक्टिस के लिए जा रही थी, तब मुकीम ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने फिर से शादी के लिए दबाव बनाया। जब छात्रा ने समुदाय अलग होने की बात कही, तो आरोपी ने उस पर धर्म बदलने का दबाव डाला और शादी न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस घटना से घबराई छात्रा ने घर पहुंचकर अपने भाई को सारी बात बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
एडिशनल डीसीपी जोन 2, अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी मुकीम खान के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।